रिपोर्टर: राहुल कुमार
Delhi News : दिल्ली को हरा-भरा बनाने का लक्ष्य बनाते हुए ‘ग्रीन एक्शन प्लान 2025’ के तहत पौधारोपण अभियान को तेज कर दिया गया हैं। मौनसुन में पौधे जल्द ही पनप जाते हैं। इसी कारण से नगर निगम टीम इस समय पौधरोपण अधिकार को लेकर पूरी तरह एक्टिव नजर आ रही हैं।
Delhi News : इस अभियान को एक खास लक्ष्य के तहत एक पेड़ मां के नाम कहा गया हैं । इसकी शुरुआत भले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। लेकिन अब 37 करोड़ पेड़ लगाने के इस लक्ष्य पर राज्य की सरकारें भी पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।
Delhi News : दिल्ली निगम ने क्या लक्ष्य तय किया हैं ?
दिल्ली नगर निगम ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए ‘ग्रीन एक्शन प्लान 2025’ के तहत 7.03 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। इस अभियान की शुरुआत जोर-शोर से हो चुकी है और अब तक 66,242 पौधे लगाए जा चुके हैं।
Delhi News : समिति अध्यक्ष ने लोगों से की अपील ?
नगर निगम की स्थायी समिति अध्यक्ष श्रीमती सत्या शर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि वे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान से जुड़ें और दिल्ली को हरित व स्वच्छ बनाने में योगदान दें। यह अभियान न सिर्फ पर्यावरण को बचाने की दिशा में प्रयास है। बल्कि इसे एक भावनात्मक जुड़ाव से भी जोड़ा गया है कि माँ के नाम एक पौधा लगाकर जीवनदायिनी प्रकृति को सम्मान बढ़ाए।

Delhi News : कहा किया जा रहा हैं पौधारोपण ?
इस मुहिम के तहत स्कूल कॉलोनियों पार्कों और सड़क किनारे पौधारोपण किया जा रहा है। दिल्ली नगर निगम का यह प्रयास राजधानी को प्रदूषण से राहत देने और आने वाली पीढ़ियों के लिए हरा-भरा वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल माना जा रहा हैं।
यह भी पढ़े- Delhi News : दिल्ली पुलिस की बड़ी कामयाबी, अंतरराज्यीय ऑटो-लिफ्टर उस्ताद-मौज गैंग का पर्दाफाश



