रिपोर्टर राहुल कुमार
Delhi News : दिल्ली से बड़ी खबर सामने आ रही हैं। दरअसल विकसित करावल नगर मेरा ध्येय है कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने अधिकारियों संग की उच्च स्तरीय बैठककी। इस दौरान विकास कार्यों में तेजी के निर्देश भी दिए गए।
करावल नगर क्षेत्र को सुविधाओं से सम्पन्न और व्यवस्थित बनाने के संकल्प के तहत कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने आज विभागीय अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।

Delhi News : बैठक में किन मुद्दों पर हुई चर्चा
इस बैठक के दौरान साफ पानी की आपूर्ति, गली निर्माण, ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर बनाना, सुचारु यातायात व्यवस्था और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं पर विस्तृत चर्चा हुई। इन सभी मुद्दों के शीघ्र समाधान को लेकर संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश जारी किए गए।
#DelhiNews
विकसित करावल नगर मेरा ध्येय है कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा ने अधिकारियों संग की उच्च स्तरीय बैठककी। इस दौरान विकास कार्यों में तेजी के निर्देश भी दिए गए। pic.twitter.com/kolsOQ9MD0
— Lokhit Kranti News (@KrantiLokh53958) August 4, 2025
Delhi News : कपिल मिश्रा ने क्या कहा ?
कपिल मिश्रा ने कहा कि विकसित करावल नगर केवल एक लक्ष्य नहीं, मेरा ध्येय है। क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधाएं और बेहतर जीवन स्तर दिलाना हमारी जिम्मेदारी है, जिसे हर हाल में पूरा किया जाएगा । उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्यों में पारदर्शिता हो और समयबद्ध तरीके से धरातल पर इनका क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए
यह भी पढ़े–Delhi News: फीस बिल पर बवाल- आतिशी ने उठाई दो बड़ी मांगें, कहा कोर्ट तक लड़ेगी आप



