रिपोर्टर राहुल कुमार
Delhi News : दिल्ली से पुलिस प्रशासन के बारे में हर रोज अच्छी खबरें सामने आती हैं। आज थाना नंद नगरी की पिकेट टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है।
दोनों बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस की सतर्कता के चलते समय रहते धर दबोचे गए। इस दौरान बरामदगी के सामान में 1 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस, 4 मोबाइल फोन, 1 चोरी की स्कूटी शामिल हैं।
Delhi News : पुलिस जांच में हुआ खुलासा
पुलिस सें मिली जानकारी की माने तो गिरफ्तार दोनों आरोपी पहले भी लूट और झपटमारी के कई मामलों में शामिल रह चुके हैं। इनके खिलाफ विभिन्न थानों में आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Delhi News : पुलिस अधिकारियों ने क्या कहा ?
पुलिस अधिकारियों का कहना हैं कि इनकी गिरफ्तारी से क्षेत्र में हो रही झपटमारी और वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगेगी। आरोपियों से पूछताछ कर इनके अन्य साथियों और चोरी के नेटवर्क का भी पता लगाया जा रहा है। नंद नगरी पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून व्यवस्था की मजबूती की दिशा में एक बड़ी सफलता मानी जा रही है।
नंद नगरी पुलिस ने पकड़े दो शातिर बदमाश, देशी पिस्तौल और चोरी का सामान बरामद…#janmatkipukar #nandnagari #thief @DelhiPolice pic.twitter.com/GdmHnonXqK
— Janmat Ki Pukar (@janmatkipukar) August 2, 2025
Delhi News : लोगों ने की सराहना
लोगों का भी पुलिस की इस तरह की कारवाईयों पर यही कहना हैं कि पुलिस निसंदेह आजकल अच्छा काम कर रही हैं। लेकिन कमाल की बात तो यह हैं कि अपराधियों के हौसले फिर भी पस्त नहीं हो रहे। इसके पीछे की वजह समझ से बाहर हैं। पुलिस आए दिन किसी न किसी अपराधी को दबोच लेती हैं. लेकिन फिर भी अपराध के मामलों में कमी नहीं मिल रहीं।
लेकिन संभावनाएं जताई जा रही हैं कि पुलिस के द्वारा लगातार की जा रही कारवाई से कही न कही अपराधियो के मन में डर के बीज ने जन्म तो ले लिया हैं। अब यदि ये कारवाईया ऐसे ही चलती रही और पुलिस अपनी इसी फॉर्म में रही तो वों दिन दूर नहीं जब दिल्ली पुरी तरह अपराध मुक्त हो जाएगी।



