Delhi Elections 2025 : देश की राजधानी दिल्ली में अगले महीने 5 तारीख को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल आए दिन जनता के लिए नई-नई योजनाओं का ऐलान कर रहे है। इसी क्रम में आज बुधवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री ने मिडिल क्लास के लिए मैनिफेस्टो जरी करते हुए कहा कि केंद्र में एक सरकार के बाद दूसरी सरकार आई, सबने मिडिल क्लास को डराकर दबाकर रखा हुआ है। मिडिल क्लास के लिए ये कुछ नहीं करते।
Delhi Elections 2025 : सरकार का ATM बना मिडिल क्लास
केजरीवाल ने कहा कि जब सरकार को इनकी जरूरत पड़ती है, तो सरकार टैक्स का हथियार चला देती है। बदले में मिडिल क्लास को क्या मिलता है, कुछ नहीं। मिडिल क्लास सरकार का ATM बनकर रह गया है। मिडिल क्लास टैक्स टेररिज्म का शिकार हो गया है। आज मैं ऐलान करता हूं कि मैं और आम आदमी पार्टी सड़क से लेकर संसद तक मिडिल क्लास की आवाज उठाएंगे। बजट सत्र में हमारे सांसद मिडिल क्लास के लिए की मांग करेंगे। ये वो लोग हैं, जो हमारा देश चलाते हैं। इनके क्या सपने होते हैं? अच्छी नौकरी या बिजनेस, अपना घर, अच्छी शिक्षा, परिवार स्वस्थ रहे। एक आम मिडिल क्लास आदमी इन सबके लिए दिन-रात मेहनत करता है। अधिकतर सरकारें न अच्छे स्कूल बना रही हैं, न अस्पताल बना रही हैं और रोजगार-सुरक्षा भी नहीं दे पा रही हैं। कोई ऐसा देश नहीं है, जिसे इतना परेशान किया जा रहा हो।
केजरवाल ने आगे कहा कि अब दूध, पॉपकॉर्न और पूजा के सामान पर टैक्स है। घर लेना हो तो टैक्स, बेचो तो टैक्स। गाड़ी खरीदो तो टैक्स बेचो तो टैक्स। जीते जी तो टैक्स देना पड़ता है, मरने के बाद भी देना पड़ता है। आज एक यंग मिडिल क्लास कपल उसके लिए फैमिली प्लानिंग एक फाइनेंशियल डिसीजन बन गया है। परवरिश अफोर्ड करने के बारे में सोचना पड़ता है। 2023 में 2 लाख 16 हजार 219 लोगों ने देश छोड़ दिया है। ये युवा हमारे देश का भविष्य बन सकता था, उसे देश छोड़ना पड़ रहा है। पैसा जनता से आता है सरकार के पास। जनता की भलाई पर खर्च करे या फिर उद्योपति दोस्तों को कर्ज दे दे और फिर वो कर्ज माफकर जनता के पैसे डुबो दे।
Delhi Elections 2025 : शिक्षा का बजट 16 हजार करोड़
केजरीवाल कहते है कि दिल्ली सरकार जनता का पैसा जनता पर खर्च करती है। हमने एजुकेशन का बजट 5 से 10 हजार करोड़ कर दिया। आज शिक्षा का बजट 16 हजार करोड़ कर दिया। 4 लाख बच्चे प्राइवेट स्कूल छोड़कर सरकारी स्कूलों में आ गए। हमने प्राइवेट स्कूलों को फीस बढ़ाने पर कैप लगा दी। पिछले साल में गलत फीस ली थी, हमने वो फीस रिफंड करवा दी। पानी और बिजली के बिल कम कर दिए हैं। सभी बड़े शहरों में सबसे सस्ती बिजली दी। सप्लाई 24 घंटे कर दी। अच्छे अस्पताल और अच्छे मोहल्ला क्लिनिक बनाए।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/delhi-elections-2025-if-you-vote-for-bjp-free-electricity-and-water-will-stop/



