Delhi Elections 2025 : देश की राजधानी दिल्ली में आने वाली 5 तारीख को विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जाएंगे। मतदान से ठीक करीब 12 दिन पहले BJP ने दिल्ली की सियासी पिच पर अपने स्टार प्रचारक उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उतारकर चुनाव को और भी ज्यादा दिलचस्प कर दिया है। इसी क्रम में आज सीएम योगी ने अपनी पहली सभा को संबोधित किया। किराड़ी में उन्होंने अरविंद केजरीवाल का जिक्र करते हुए पूछा कि क्या आप यमुना में स्नान कर सकते हैं। CM योगी ने कहा कि यदि मैं और मेरे मंत्रिमंडल के सहयोगी गंगा में स्नान कर सकते हैं तो क्या आम आदमी पार्टी के लोग यमुना में स्नान कर सकते हैं?
Delhi Elections 2025 : झूठ बोलने की एटीएम मशीन है AAP
सीएम योगी ने आम आदमी पार्टी को झूठ बोलने की एटीएम मशीन बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में आप ने रोहिंग्या को बसाया। आप की बातों में अब दिल्ली के लोग नहीं आएंगे। अब लोग यूपी का विकास मॉडल देखना चाहते हैं। दिल्ली को अव्यवस्था और कूड़े का ढेर बना दिया गया है।
Delhi Elections 2025 : तुष्टिकरण की राजनीति का सच आया सामने
सीएम योगी ने तंज करते हुए कहा कि नई दिल्ली के अलावा बाकी दिल्ली में पावर कट हो रहा है। जो लोग आपके साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, दिल्ली को बिगाड़ रहे हैं, ऐसे लोगों को दुबारा सत्ता में आने का कोई हक नहीं है। पंजाब की कुछ बहनों ने अरविंद केजरीवाल के घर का घेराव किया है। इन्होंने 1000 रुपये महीने देने का वादा पूरा नहीं किया है। आम आदमी पार्टी सरकार की ‘पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना’ को लेकर उन्होंने कहा, इस सरकार ने पहले दिल्ली के मुल्ला और मौलवियों को लाभ दिया फिर चुनाव आया तो पंडितों के लिए भी ऐलान कर दिया। वाल्मीकि समाज रविदासी पुजारी आम आदमी पार्टी के एजेंडे में नहीं हैं। इनकी तुष्टिकरण की राजनीति का सच सामने आ चुका है।
CM ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली की तस्वीर को बदसूरत कर दिया है। AAP का सत्ता में आने का कोई अधिकार नहीं है। केजरीवाल ने अपने गुरु अन्ना हजारे को धोखा दिया, जो गुरु को धोखा दे सकता है वो जनता को भी धोखा देगा। आम आदमी पार्टी झूठ बोलने की मशीन (ATM) है।



