Delhi Election Date News : दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का आज चुनाव आयोग ने ऐलान कर दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि दिल्ली में सभी 70 सीटों पर एक ही चरण में 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। जबकि मतों की गिनती 8 फरवरी को की जाएगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि देश की राजधानी डेढ़ करोड़ वोटरों के लिए 33 हजार बूथ बनाए गए हैं। 83.49 लाख पुरुष, 79 लाख महिला वोटर्स हैं। 0.8 लाख नए वोटर्स है। 830 वोटर 100 साल की उम्र से ज्यादा हैं।
Delhi Election Date News : फैक्ट्स के साथ दी सफाई
PC के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोपों पर 30 मिनट तक फैक्ट्स के साथ सफाई देते हुए कहा कि चुनाव में वोटर्स बढ़ाने, खास वर्ग को टारगेट करने के आरोप गलत हैं। चुनावी प्रक्रिया को खत्म करने में वक्त लगता है। यह सब एक तय प्रोटोकॉल के तहत होता है। आपको बता दें दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म होने जा रहा है। इसके साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार 18 फरवरी को रिटायर होंगे। इसी के चलते 18 फरवरी से पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी कराए जाने की संभावना है।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि दिल्ली में इस समय 1.55 करोड़ से अधिक रजिस्टर्ड वोटर्स हैं। इनमें से 83.49 लाख पुरुष औऱ 71.74 लाख महिला वोटर्स हैं। युवा वोटर्स (20 से 21 वर्ष के) की संख्या 28.89 लाख हैं। जबकि पहली बार वोटिंग के पात्र युवा वोटर्स की संख्या 2.08 लाख है। वोटिंग के लिए पोलिंग स्टेशन के बारे में बताते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि राजधानी दिल्ली के 2,697 स्थानों पर कुल 13,033 पोलिंग बूथ होंगे और इनमें से 210 मॉडल पोलिंग सेंटर होंगे।
Delhi Election Date News : केजरीवाल का मुकाबला दो पूर्व CM के बेटों से
बता दें बीजेपी ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली सीट से परवेश वर्मा को तो कांग्रेस ने संदीप दीक्षित को चुनावी मैदान में उतारा है। परवेश वर्मा पूर्व CM साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं। साहिब सिंह वर्मा से 26 फरवरी 1996 से 12 अक्टूबर 1998 तक CM रहे हैं। वहीं संदीप दीक्षित पूर्व CM शीला दीक्षित के बेटे हैं। शीला दीक्षित 3 दिसंबर 1998 से 28 दिसंबर 2013 तक राजधानी की CM थीं।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-hotel-businessman-commits-suicide-by-jumping-from-his-flat-police-engaged-in-investigation/



