Delhi-Dehradun Expressway: दिल्ली देहरादून एक्सप्रेसवे पर नए साल में वाहन जल्द फर्राटा भरेंगे साथ ही एक्सप्रेस-वे के शुरू होने से दिल्ली से देहरादून की दूरी कम हो जाएगी। एनएचएआई के परियोजना निदेशक धीरज कुमार ने बताया कि दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का निर्माण लगभग पूरा हो गया हैं। वाहनों के लिए खोलने का फैसला मंत्रालय स्तर से होगा। सुरक्षित क्रॉसिंग को कई जगहों पर एफओबी भी बनाए हैं।

Delhi-Dehradun Expressway: बता दें की दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे का हिस्सा लगभग बनकर तैयार हो गया है एनएचएआई के चेयरमैन संतोष यादव के निरीक्षण के बाद केंद्रीय सड़क अनुसंधान संस्थान(सीआरआरआई) की टीम ने एक्सप्रेस-वे का स्थलीय सर्वे पूरा कर लिया है। सर्वे में मार्ग के निर्माण में तकनीकी खामियों एवं डिजायन को लेकर बारीकी से जांच की गई।
सर्वे रिपोर्ट में नहीं मिली खामियां
Delhi-Dehradun Expressway: आपको बता दें की सर्वे रिपोर्ट में फिलहाल कोई खामियां नहीं मिली है। आशिंक मार्ग को वाहनों के लिए जनवरी 2025 में खोला जाएगा। एनएचएआई के सूत्रों का कहना है कि दिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर इसे खोलने की कवायद तेज कर दी गई है।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-latest-news-now-you-will-not-be/



