Delhi Chunav Parinam 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को मिली बढ़त देख बौखलाई आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने मीटिंग करना शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह मतगणना के बीच पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के घर उनसे मिलने पहुंचे है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 10 जनपथ स्थित सोनिया गांधी के निवास पहुंचे हैं।
आपको बता दें कि अभी तक के आंकड़ो के अनुसार AAP के कई बड़े चेहरे रुझानों में पीछे नजर आ रहे है। वहीं कांग्रेस महज एक सीट पर आगे चल रही है। लेकिन नतीजों के बीच संजय सिंह का केजरीवाल और राहुल गांधी का सोनिया गांधी से मिलना अहम माना जा रहा है।
Delhi Chunav Parinam 2025 : 5 फरवरी को हुआ था मतदान
गौरतलब है कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को मतदान हुआ था। जिसमें 60.54% वोटिंग दर्ज की गई थी। इस बार के चुनाव में बीजेपी की स्थिति काफी मजबूत देखी गई थी। खुद पीएम मोदी ने कई सीटों पर चुनाव प्रचार किया था। लेकिन अब देखना ये होगा कि जैसे शुरुआती नतीजें सामने आ रहे है वहीं अंत तक रहते है तो यह 27 साल बाद दिल्ली में बीजेपी की वापसी होगी। अब सबकी नजरें अंतिम नतीजों पर टिकी हैं और यह देखना दिलचस्प होगा कि दिल्ली की सत्ता किसके हाथ में जाएगी।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/mustafabad-election-results-2025-bjps-mohan-singh-bisht-ahead/



