Delhi Assembly Election Result : दिल्ली विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से जारी है। शुरुआती रुझानों में इस समय बीजेपी 44 सीटों पर आगे चलती दिख रही है। जबकि आम आदमी पार्टी को 26 सीटे मिल रही है। इस बीच विधानसभा चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को बार-बार बताता था, लेकिन उनके दिमाग में कभी नहीं आया। शराब की दुकानों को लेकर उन्होंने मुद्दा उठाया। शराब की बात क्यों आई, क्योंकि उन्हें धन और दौलत चाहिए था। इसी शराब के कारण वो बदनाम हो गए। इसी कारण लोगों को भी मौका मिला।
Delhi Assembly Election Result : उम्मीदवार का चरित्र अच्छा होना चाहिए
अन्ना हजारे ने कहा कि “मैं लंबे समय से कहता रहा हूं कि चुनाव लड़ते समय उम्मीदवार का चरित्र अच्छा होना चाहिए, विचार अच्छे होने चाहिए और छवि पर कोई दाग नहीं होना चाहिए। लेकिन, उन्हें (AAP) यह समझ में नहीं आया। वे शराब और पैसे में उलझ गए। इससे उनकी (अरविंद केजरीवाल) छवि खराब हुई और इसलिए उन्हें चुनाव में कम वोट मिल रहे हैं। लोगों ने देखा कि वे (अरविंद केजरीवाल) चरित्र की बात करते हैं लेकिन शराब में लिप्त रहते हैं। राजनीति में आरोप लगते रहते हैं। किसी को यह साबित करना पड़ता है कि वह दोषी नहीं है। सच सच ही रहेगा। जब बैठक हुई, तो मैंने तय किया कि मैं पार्टी का हिस्सा नहीं रहूंगा और मैं उस दिन से पार्टी से दूर हूं।



