Delhi Assembly Election Result : दिल्ली चुनाव से जुड़ी इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आई है, नई दिल्ली विधानसभा से पूर्व सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल चुनाव हार गए हैं। शुरुआती रुझान में जहां आप ने इस सीट पर बढ़त हासिल की थी, 11वें राउंड के आते-आते वह पिछड़ गई। आपको बता दें इस सीट पर बीजेपी के प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल को 3000 से ज्यादा वोटों से शिकस्त दी है।
गौरतलब है कि नई दिल्ली की ये सीट सबसे हॉट विधानसभा सीटो में से एक है। हालांकि यह सीट वोटर्स के मामले में दूसरी सबसे छोटी सीट है, लेकिन राजनीतिक इतिहास से देखें तो ये सीट सबसे महत्वपूर्ण है, क्योंकि इस सीट से जो चुनाव जीतता है, वही दिल्ली के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठता है। सीट का इतिहास रहा है कि यहां से जो भी चुनाव जीतता है, वह मुख्यमंत्री बनता आया है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/delhi-vidhansabha-election-2025-former-deputy-cm-of-delhi-manish-sisodia-got-a-crushing-defeat-from-jangpura-seat-congress-spoiled-the-game/



