BSF Jawan PK Sahu : भारत और पाकिस्तान के बीच एक सकारात्मक राजनयिक पहल देखने को मिली है। दरअसल, दोनों देशों ने सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान और पाकिस्तानी रेंजर की बॉर्डर पर अदला-बदली की है। BSF जवान पूर्णब कुमार शॉ, जो गलती से पाकिस्तान सीमा में प्रवेश कर गए थे, उन्हें अटारी बॉर्डर पर भारत को सौंपा गया।
बीएसएफ ने जवान के वापस भारत लौटने की जानकारी देते हुए प्रेस रिलीज जारी कर कहा है कि आज बीएसएफ जवान पीके शॉ वापस लौट आए हैं। वो 23 अप्रैल 2025 से पाकिस्तान रेंजर्स की हिरासत में थे। जवान को संयुक्त चेक पोस्ट अटारी, के जरिए लगभग 10:30 बजे भारत को सौंप दिया गया। बीएसएफ ने साथ ही बताया, हैंडओवर शांतिपूर्वक और स्थापित प्रोटोकॉल के अनुसार आयोजित किया गया था।
BSF Jawan PK Sahu : BSF जवान गलती से पार कर गए थे सीमा
जानकारी के अनुसार, BSF जवान पूर्णब कुमार शॉ ड्यूटी के दौरान गलती से सीमा पार कर पाकिस्तान चले गए थे। इसके बाद पाकिस्तान ने उन्हें अपनी हिरासत में ले लिया। घटना की सूचना मिलने पर भारत ने तुरंत राजनयिक माध्यमों से कार्रवाई शुरू की। इस घटना के बाद भारत ने भी एक पाकिस्तानी रेंजर को अपनी सीमा में पकड़ा था। दोनों देशों के अधिकारियों के बीच इस मुद्दे पर बातचीत चली, जिसके बाद सुबह 10:30 बजे अटारी बॉर्डर पर जवानों की आधिकारिक अदला-बदली की गई।
