Malaika Arora Lilawati Hospital: मशहूर स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान की तबीयत खराब होने के बाद फिल्म इंडस्ट्री में हलचल बढ़ गई है। उन्हें पिछले दिनों अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जिसके बाद परिवार और करीबी लोग लगातार उनका हालचाल लेने पहुंच रहे हैं। इसी बीच उनकी पूर्व बहू मलायका अरोड़ा भी अस्पताल पहुंची। खास बात यह रही कि इस दौरान उनके साथ बेटे अरहान खान भी मौजूद थे। दोनों को अस्पताल में स्पॉट किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
बेटे के साथ अस्पताल पहुंची मलाइका
बताया जा रहा है कि सलीम खान को बीते बुधवार लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस समय मलाइका शहर से बाहर थीं, जिसकी वजह से वे तुरंत उनसे मिलने नहीं आ सकीं। लेकिन जैसे ही वे मुंबई लौटी, बिना देरी किए सीधे अस्पताल पहुंची। इस दौरान मलाइका के साथ उनका बेटा अरहान भी नजर आया। मां-बेटे की मौजूदगी ने एक बार फिर यह साबित किया कि तलाक के बाद भी रिश्तों की गरिमा और भावनात्मक जुड़ाव कायम है। (Malaika Arora Lilawati Hospital)
सीमा सजदेह भी पहुंची हाल जानने
मलाइका से पहले सीमा सजदेह भी सलीम खान से मिलने अस्पताल पहुंच चुकी थीं। वे अपने बेटे के साथ वहां नजर आई। गौरतलब है कि सीमा का तलाक Sohail Khan से हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद वे परिवार से जुड़े रिश्तों को निभाती दिखीं। (Malaika Arora Lilawati Hospital)

तालिबान के नए कानून पर भड़के जावेद अख्तर, मुफ्ती-मुल्लाओं से की खुली अपील
तलाक के बाद भी कायम हैं रिश्ते
यह पहली बार नहीं है जब तलाक के बाद भी खान परिवार और मलाइका एक-दूसरे के साथ खड़े नजर आए हों। मलाइका के पिता के निधन के समय Arbaaz Khan तुरंत उनके घर पहुंचे थे। उस मुश्किल वक्त में सलमान खान सहित पूरा खान परिवार उनके साथ खड़ा दिखा था। बदले में अब मलाइका भी परिवार के मुश्किल समय में उनका साथ देती नजर आई। (Malaika Arora Lilawati Hospital)
Meri Zindagi Hai Tu शो नहीं होगा खत्म! शेड्यूल बदलने से फैंस नाराज, बोले- ‘अब बंद कर दो न प्लीज’
रिश्तों का बदला स्वरूप
मलाइका और अरबाज की शादी 1998 में हुई थी और करीब 20 साल साथ रहने के बाद 2017 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद मलाइका का नाम Arjun Kapoor के साथ जुड़ा, जबकि अरबाज ने 2023 में Shura Khan से शादी कर ली। रिश्तों के नए अध्याय शुरू होने के बावजूद पुराने पारिवारिक जुड़ाव आज भी कायम हैं और लीलावती अस्पताल की यह मुलाकात उसी की मिसाल बन गई। (Malaika Arora Lilawati Hospital)



