Katrina Kaif: बॉलीवुड की सबसे चहेती जोड़ियों में से एक विक्की कौशल (Vicky Kaushal)और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) एक बार फिर सुर्खियों में हैं, और इस बार वजह है न कोई फिल्म, न कोई इवेंट बल्कि एक फेरी राइड और कैट की ओवरसाइज शर्ट!
हाल ही में दोनों को मुंबई से अलीबाग जाते हुए एक फेरी में देखा गया। वीडियो में विक्की-कैट पूरी मस्ती के मूड में दिखे, लेकिन फैंस की नजरें सीधी जा टिकीं Katrina Kaif की लूज फिटिंग शर्ट पर। और फिर क्या था सोशल मीडिया पर शुरू हो गई अटकलों की बारिश!
रेडिट से लेकर इंस्टा तक बवाल
एक यूज़र ने कमेंट किया की “लगता है गुड न्यूज़ आने वाली है!” दूसरे ने कहा “भाई! पक्का प्रेग्नेंट हैं, शर्ट सब बता रही है।”
वहीं एक ‘मोसम वैज्ञानिक’ फैन ने कहा “हवा की वजह से शर्ट फूल रही है, कोई बेबी बंप नहीं है।”
मतलब पूरा कमेंट सेक्शन बन गया है CID का दफ्तर सबके पास है अपनी-अपनी थ्योरी! और ये कोई पहली बार नहीं है जब कैट के आरामदायक कपड़ों ने सोशल मीडिया पर ‘गुड न्यूज अलर्ट’ बजा दिया हो।
Katrina and vicky at Ro Ro Jetty#KatrinaKaif #VickyKaushal pic.twitter.com/aazx2cwCtg
— ♡ (@myqueenkay1) July 30, 2025
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ का वर्क फ्रंट
विक्की कौशल का करियर तो रॉकेट मोड पर है। संजय लीला भंसाली की बिग बजट फिल्म ‘लव एंड वॉर में वो नजर आएंगे रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ। वहीं ‘महावतार’ में वो भगवान परशुराम की भूमिका निभा रहे हैं — रोमांस और रौद्रता का परफेक्ट मिक्स!
Katrina Kaif फिलहाल फिल्मों से थोड़ा ब्रेक ले रही हैं, आखिरी बार टाइगर 3 में अपने जबरदस्त एक्शन अवतार में नज़र आई थीं।

तो क्या सच में Katrina Kaif देने वाली हैं ‘गुड न्यूज’ देने वाली हैं?
ये तो वक्त ही बताएगा, क्योंकि विक्की-कैट ने अभी तक ऐसी कोई अनाउंसमेंट नहीं की है ,लेकिन इतना तय है कि कैट और विक्की हमेशा फैंस के फेवरेट बने रहेंगे चाहे बेबी बंप हो या बेबी रुमर!



