Bihar CM Mahila Rozgar Yojana: बिहार में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना (CM Mahila Rozgar Yojana) को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। चुनाव के समय शुरुआत में महिलाओं को 10-10 हजार रुपए की प्रारंभिक राशि दी गई थी, लेकिन अब यदि महिलाएं 2 लाख रुपए की मुख्य सहायता राशि प्राप्त करना चाहती हैं तो उन्हें कई शर्तें पूरी करनी होंगी। यह राशि एकमुश्त नहीं बल्कि किश्तों में दी जाएगी।
सरकारी दिशानिर्देश जारी: ग्रामीण विकास विभाग ने योजना की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर सभी जिलों को दिशा-निर्देश भेज दिए हैं। योजना के तहत लाभार्थी महिलाओं को स्वरोजगार या व्यवसाय के लिए आवश्यक सहायता दी जाती है, लेकिन अब अगले चरण की राशि प्राप्त करने के लिए कड़ी प्रक्रिया और शर्तें तय की गई हैं।
किश्तों में मिलेगी 2 लाख की राशि
सरकार ने स्पष्ट किया है कि लाभार्थी महिलाओं को 2 लाख रुपए की पूरी राशि एक साथ नहीं मिलेगी। यह राशि चार किश्तों में वितरित की जाएगी। योजना के पहले चरण में महिलाओं को दस हजार रुपए की सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है। पहले चरण की राशि का उपयोग करके शुरू किए गए रोजगार का ग्राम स्तर पर आकलन किया जाएगा। इसके बाद जिला और राज्य स्तरीय कमेटी से स्वीकृति मिलने के बाद ही अगली किश्त जारी होगी। अगली किश्त के रूप में महिलाओं को 20 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके लिए लाभार्थी महिला को स्वयं 5 हजार रुपए का अंशदान देना अनिवार्य होगा। साथ ही शपथ पत्र भी जमा करना होगा, जिसमें यह सुनिश्चित किया जाएगा कि राशि का उपयोग व्यवसाय या स्वरोजगार के विस्तार में ही किया जाएगा। (Bihar CM Mahila Rozgar Yojana)

चयन प्रक्रिया और लाभार्थियों की संख्या
अब तक इस योजना के पहले चरण में 1.56 करोड़ महिलाओं को 10-10 हजार रुपए की प्रारंभिक सहायता प्रदान की जा चुकी है। योजना के अनुसार, अगली किश्त जारी करने के लिए छह महीने का समय निर्धारित किया गया है। हाल ही में मुख्यमंत्री ने 25 लाख महिलाओं को दस हजार रुपए की प्रारंभिक राशि वितरित की। अब दूसरे चरण की चयन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। (Bihar CM Mahila Rozgar Yojana)
उनकी बुद्धि पूरी तरह से फेल हो चुकी है… CM नीतिश कुमार पर तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान
Bihar CM Mahila Rozgar Yojana के लिए शर्तें
- 2 लाख की सहायता राशि पाने के लिए महिलाओं को निम्न शर्तें पूरी करनी होंगी-
- आय-व्यय का पूरा लेखा-जोखा रखना
- स्वयं सहायता समूह की बैठकों में नियमित भागीदारी
- हर सप्ताह समूह में 10 रुपए का योगदान देना
- बचत के नियमों का पालन करना
- व्यवसाय की स्पष्ट योजना तैयार करना
- प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग लेना
विपक्ष ने साधा निशाना
विपक्ष ने साधा निशाना और कहा है कि चुनाव के समय पैसे आसानी से देकर वोट खरीदा गया और अब चुनाव बाद शर्तें लगाई जा रही हैं। इसके तहत महिलाओं को अपनी आय-व्यय का पूरा लेखा-जोखा रखना होगा और नियमित बचत करनी होगी, चाहे वह छोटी राशि ही क्यों न हो। इससे यह सुनिश्चित किया जाएगा कि योजना का लाभ वास्तविक स्वरोजगार और व्यवसाय के विकास में ही इस्तेमाल हो। (Bihar CM Mahila Rozgar Yojana)



