Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा से इस वक्ती की एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां जेवर कोतवाली क्षेत्र के खाजपुर गांव में दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) से सेवानिवृत्त एग्जीक्यूटिव इंजीनियर की पीट- पीटकर हत्या कर दी है। हत्या का आरोप उनके बेटे ने परिवार के कुछ लोगों पर लगाते हुए कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि, पुलिस हार्टअटैक से मौत होने का दावा कर रही है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा।
Greater Noida News : अब पढ़े पूरा मामला
दरअसल, मूलरूप से जेवर के खाजपुर गांव निवासी नरेंद्र सिंह 66 वर्ष दिल्ली विकास प्राधिकरण में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद फरीदाबाद में रहते थे। नरेंद्र सिंह कई दिन पहले फरीदाबाद से खेतों में फसल की देखभाल के लिए खाजपुर गांव आए थे। बेटे विश्वेंद्र अत्री ने पुलिस को शिकायत दी कि उनके पिता रविवार रात अपने घर में सोये हुए थे। इसी दौरान गांव के पांच लोगों ने लाठी-डंड़ों से उन पर हमला कर उनकी हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, पिछले दो वर्षों से आरोपी उनके परिवार को किसी जमीन के खरीद फरोख्त में दोषी मानते हुए रंजिश रखते थे। एक वर्ष पूर्व आरोपियों ने घर में खड़े ट्रैक्टर में रात के समय आग लगा दी थी। कुछ दिन पूर्व ट्रैक्टर की ट्रॉली चोरी कर गायब करा दी थी। पीड़ित का आरोप है कि उनके पिता की हत्या की गई है।
Greater Noida News : मामले में क्या बोली पुलिस ?
वहीं, इस मामले में कोतवाली निरीक्षक संजय सिंह का कहना है कि मृतक के शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। हार्टअटैक की संभावना है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने पर ही सेवानिवृत्त इंजीनियर की मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/car-accident-one-woman-died-in-a-collision/



