LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Chhattisgarh News : धारदार हथियार से वार कर पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या, ठेकेदार के घर मिला शव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > उत्तर प्रदेश > Chhattisgarh News : धारदार हथियार से वार कर पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या, ठेकेदार के घर मिला शव
उत्तर प्रदेश

Chhattisgarh News : धारदार हथियार से वार कर पत्रकार मुकेश चंद्राकर की निर्मम हत्या, ठेकेदार के घर मिला शव

Lokhit Kranti
Last updated: 2025-01-04 9:46 पूर्वाह्न
By Lokhit Kranti 2 वर्ष ago
Share
Chhattisgarh News
Chhattisgarh News: Journalist Mukesh Chandrakar brutally murdered by stabbing him with a sharp weapon
SHARE

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में एक युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या कर दिए जाने से हड़कंप मचा हुआ है। दो दिनों से लापता मुकेश का शव तीन जनवरी को एक ठेकेदार के घर के सेप्टिक टैंक में मिला। शव मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस और FSL की टीम मौके पर पहुंची और जांच करने में जुट गई। सेप्टिक टैंक को पूरी तरह से कंक्रीट से ढंक दिया गया था, जिससे शव को छिपाने की कोशिश साफ़ झलक रही थी।

Chhattisgarh News : कैसे मिला सेप्टिक टैंक में शव
दरअसल, मुकेश के लापता होने की खबर मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई थी। बस्तर IG सुंदरराज पी ने आश्वासन दिया था कि जल्द की मुकेश की तलाश कर ली जाएगी। पुलिस की कई टीमें लगातार मुकेश की तलाश में जुटी थीं। आखिरकार, मुकेश के मोबाइल का आखिरी लोकेशन ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के घर के पास मिला। इसके बाद पुलिस ने ठेकेदार के घर की जाँच की और सेप्टिक टैंक में शव बरामद किया।

Chhattisgarh News : खबरें प्रकाशित करने से ठेकेदार था नाराज
परिजनों का कहना है कि नए साल के दिन एक युवक मुकेश को घर से बुलाकर ले गया था। कुछ देर बार फोन मिलाया तो मुकेश का मोबाइल बंद आ रहा था। मुकेश को ले जाने वाला युवक फिलहाल दिल्ली में है। ऐसा माना जा रहा है कि सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार को लेकर मुकेश और ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के बीच अनबन चल रही थी। मुकेश ने ठेकेदार के खिलाफ भ्रष्टाचार की खबरें प्रकाशित की थीं, जिसके कारण ठेकेदार उनसे नाराज़ था।

उधर, पुलिस को शक है कि मुकेश की हत्या ठेकेदार सुरेश चंद्राकर ने की है। ठेकेदार फिलहाल अपने पूरे परिवार के साथ फरार है। उसका छोटा भाई रितेश चंद्राकर दिल्ली भाग गया है। उसकी कार रायपुर एयरपोर्ट पर खड़ी मिली है।

Chhattisgarh News : ठेकेदार के खिलाफ क्या रिपोर्ट थी?
मुकेश चंद्राकर ने ठेकेदार के खिलाफ भ्रष्टाचार की रिपोर्ट 24 दिसंबर को NDTV के लिए की थी। रिपोर्ट के अनुसार, बीजापुर के गंगालूर से नेलशनार तक बन रही सड़क के निर्माण कार्य में काफी भ्रष्टाचार हुआ है। गंगालूर से हिरौली इलाके तक सड़कों पर कई गड्ढे भी थे। रिपोर्ट में बताया गया था कि सिर्फ एक किलोमीटर के दायरे में ‘35 गड्ढे’ थे। सड़क निर्माण में इस्तेमाल हो रही सामग्री की गुणवत्ता ‘काफी खराब’ बताई गई थी। इस रिपोर्ट के छपने के बाद जगदलपुर लोक निर्माण विभाग ने एक जांच कमिटी गठित की थी। इस रिपोर्ट में बीजापुर कलेक्टर संबित मिश्रा का भी बयान छापा गया था। कलेक्टर ने PWD को गुणवत्तापूर्ण काम करने का आदेश दिया था।

Chhattisgarh News : क्या बोले CM विष्णुदेव साय ?
वहीं दूसरी तरफ मुकेश का शव मिलने के बाद से ही छत्तीसगढ़ में बवाल मचा हुआ है। जिसके बाद खुद राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि उन्होंने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि बीजापुर के युवा और समर्पित पत्रकार मुकेश चंद्राकर जी की हत्या का समाचार अत्यंत दु:खद और हृदयविदारक है। मुकेश जी का जाना पत्रकारिता जगत और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है। इस घटना के अपराधी को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने के निर्देश हमने दिए हैं।

You Might Also Like

कासगंज: राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. रेनू गौड़ ने वन स्टॉप सेंटर पहुंचकर की औचक जांच

आजम खान को गृहमंत्री बनाने के ऐलान पर भड़के राजभर, अखिलेश पर बोला तीखा हमला

नोएडा में 1.48 करोड़ की डकैती का खुलासा: बिना नंबर की Aura कार से खुला राज, 6 गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर: छपार में पुलिस मुठभेड़, गोकशी करने वाला बदमाश साबिर उर्फ सोनू हड्डी घायल गिरफ्तार

CM योगी सख्त: रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल-कानूनगो-तहसीलदार सस्पेंड करो

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
बरेली पुलिस लाइन ध्वजारोहण में तिरंगा फहराते SSP अनुराग आर्य
उत्तर प्रदेश

बरेली पुलिस लाइन ध्वजारोहण: स्वतंत्रता दिवस पर शपथ, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिसकर्मी सम्मानित

Meena Chauhan By Meena Chauhan 4 दिन ago
Today eNewspaper | 13 August 2026 Breaking News & Headlines
मांझे से मौत: यूपी गेट के पास दर्दनाक हादसा
यूपी में छात्रों को 1200 रुपये, निजी स्कूल शिक्षकों को कैशलेस इलाज की सौगात
बिहार पुलिस दीदी: स्कूल-कॉलेज के बाहर तैनात होंगी 5 हजार महिला पुलिसकर्मी, CM का बड़ा ऐलान
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?