Noida News : देशभर में नए साल का जश्न बड़े ही धूम-धड़ाके के साथ मनाया गया। जश्न में डूबे लोगों ने जमकर जाम भी छलकाएं। बात अगर नोएडा की करें तो यहां महज 12 घंटे से भी कम समय में नोएडा वासियों ने 22 करोड़ रुपए की 3 लाख 3 हजार शराब पी ली है। जिसमें देसी, कंट्री लिकर, फॉरेन लिकर और बीयर शामिल है। जबकि 2023-24 के जश्न में नोएडा वासियों ने मात्र 9 करोड़ की शराब पी थी।
Noida News : आबकारी आयुक्त ने दी क्या जानकारी ?
जानकारी देते हुए गौतमबुद्ध नगर के आबकारी आयुक्त ने बताया कि शहर में लगभग 98 बार हैं। जिसमें 31 दिसंबर को शराब परोसी गई। लगभग 140 फॉरेन लिकर, 138 बीयर शॉप, 25 मॉडल शॉप, 231 देशी शॉप और 15 प्रीमियम रिटेल वेंडर की शॉप्स हैं। इन सबके डेटा को एकत्रित किया गया। जिसके बाद ये आकलन निकाला गया है।
नए साल के जश्न में डूबे लोगों ने इस बार देसी शराब को ज्यादा पसंद किया है। एक दिन में 1.4 लाख लीटर देसी शराब लोगों ने पी है। वहीं 1.17 लाख लीटर अंग्रेजी यानी स्कॉच और व्हिस्की पी गई। मात्र 13 हजार लीटर ही देसी पीछे रहा है। वहीं लगभग 82 हजार लीटर बीयर लोग पी गई है।
Noida News : लाइसेंस किया था जारी
आपको बता दें कि इस बार आबकारी विभाग ने 155 स्थानों पर रात को एक बजे तक नए साल की पार्टियों के लिए लाइसेंस जारी किया था। इनमें 142 बार, 13 होटल और क्लब शामिल थे।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-miscreants-beat-up-sub-inspector-looted-mobile-and-escaped/



