Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में आज बुधवार को SSP ऑफिस के बाहर उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां एक युवक ने खुद को आग लगा ली। इस दौरान युवक बुरी तरह झुलस गया। जिसे तत्काल ही प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे बरेली रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार, युवक का नाम गुलफाम है, जो शहर के नई सराय मोहल्ले का रहने वाला है।
Uttar Pradesh News : अब पढ़े पूरा मामला…
दरअसल, गुलफाम का 30 दिसंबर को इलाके के कुछ लोगों से विवाद हुआ था। आरोप है कि उसका ई रिक्शा और मोबाइल सहित कुछ रुपए आरोपियों ने छीन लिए थे। इस मामले में सदर कोतवाली पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं हुई। जिसका बाद युवक ने SSP ऑफिस के बहार खुद को आग लगा ली। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने किसी तरह आग बुझाई। जबकि इसके बाद झुलसे हुए युवक को जिला अस्पताल लाया गया है। युवक का आरोप है कि सीओ सिटी ने भी उसे डोडा में जेल भेजने की धमकी दी थी।
युवक का कहना है कि 30 दिसंबर को मेरे साथ घटना हुई। मेरा ई रिक्शा, मोबाइल फोन और 2200 रुपए छीन लिए मुलजिमों ने। मुलजिमों के नाम निहाल, मुनाजिर, शाकिर, आदि और मोहल्ले का वार्ड मेंबर, और भी लोग शामिल थे। सभी ने मेरा ई रिक्शा आदि छीनकर घर में बंधक बना दिया। इसकी शिकायत थाने में की लेकिन थाने ने मदद नहीं की साहब। थाने वालों ने मेरे ऊपर ही दबाव बनाया। नगर विधायक महेश चंद्र गुप्ता ने कोतवाल के हाथ बांध दिए अपना फोन करके। क्षेत्राधिकारी संजीव कुमार ने दबाव बनाया कहा कि दो किलो डोडा पाउडर में जेल भेज देंगे। पुलिस ने मुझे बेबस और मजबूर कर दिया। आज मैंने मजबूरी में एसएसपी ऑफिस में ऐसा करना पड़ा।
Uttar Pradesh News : SSP मामले में क्या बोले ?
इस मामले में SSP का कहना है कि गुलफाम का ससुरालियों से दो साल से विवाद चल रहा है। कई मुकदमे सदर कोतवाली, मुजरिया व सिविल लाइंस थानों में पंजीकृत हैं। 30 तारीख को वह अपनी ससुराल में जबरिया घुसा तो सलहज ने एक मुकदमा सदर कोतवाली में लिखाया था। मुकदमे के तनाव में आकर उसने आत्मदाह का प्रयास किया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-to-convert-people-by-propagating-christianity/



