Viral Video News : सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स पुलिस स्टेशन में ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारते और उसका कॉलर पकड़ते नजर आ रहा है। इस दौरान अन्य पुलिसकर्मियों ने शख्स को पकड़ने की कोशिश की लेकिन उसके हौसले इतने बुलंद थे कि उसने पुलिसकर्मी का कॉलर नहीं छोड़ा। देखते ही देखते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे ता पता चला वायरल वीडियो कर्नाटक के मंड्या का है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी व्यक्ति एक पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष का बेटा है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Viral Video News : कांस्टेबल ने शुरू में मारा थप्पड़
बता दें वायरल वीडियो मंड्या के पांडवपुरा थाने की है। वीडियो में दिख रहा व्यक्ति अपने परिवार में चल रहे भूमि विवाद पर शिकायत दर्ज कराने के लिए पुलिस स्टेशन आया था। ड्यूटी पर मौजूद पुलिस कांस्टेबल ने शुरू में उस व्यक्ति को थप्पड़ मारा और उसका कॉलर पकड़ लिया। इसके बाद व्यक्ति ने पुलिसवाले पर हाथ चला दिया और यह कहते हुए दिखाई दिया, ‘तुम मुझे क्यों मार रहे हो?’ इसी दौरान अन्य पुलिस अधिकारियों ने फौरन हस्तक्षेप किया और उसे नियंत्रण में ले लिया। आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
Viral Video News : कानून और पुलिस खौफ नहीं
इस मामले के सामने आने के बाद ये चर्चा तेज हो गई है कि क्या लोगों में कानून और पुलिस का कोई खौफ नहीं है? वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी शख्स को पुलिस का कोई खौफ नजर नहीं आता और वह दो पुलिसकर्मियों का कॉलर पकड़ लेता है। अन्य पुलिसकर्मी भी जब शख्स को रोकने की कोशिश करते हैं तो भी शख्स का हौसले बुलंद रहते हैं और वह बिल्कुल भी कानून से खौफ नहीं खाता दिख रहा है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/uttar-pradesh-news-lawyer-of-acquitted-accused-in-hathras-case-sent-notice-of-rs-1-5-crore-to-rahul-gandhi/



