LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Uttar Pradesh News : हाथरस केस में बरी हुए आरोपियों के वकील ने राहुल गांधी को भेजा डेढ़ करोड़ का नोटिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > उत्तर प्रदेश > Uttar Pradesh News : हाथरस केस में बरी हुए आरोपियों के वकील ने राहुल गांधी को भेजा डेढ़ करोड़ का नोटिस
उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh News : हाथरस केस में बरी हुए आरोपियों के वकील ने राहुल गांधी को भेजा डेढ़ करोड़ का नोटिस

Lokhit Kranti
Last updated: 2024-12-28 5:03 अपराह्न
By Lokhit Kranti 2 वर्ष ago
Share
Uttar Pradesh News
Uttar Pradesh News: Lawyer of acquitted accused in Hathras case sent notice of Rs 1.5 crore to Rahul Gandhi
SHARE

Uttar Pradesh News : हाथरस केस में रेप के आरोपों से बरी हुए रवि, लवकुश और राम कुमार उर्फ रामू के वकील मुन्ना सिंह पुंढीर ने नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को 1.5 करोड़ रुपये का लीगल नोटिस भेजा है। जिसके जरीए तीनों को 50-50 लाख रुपए देने को कहा गया है। वकील मुन्ना सिंह पुंढीर का कहना है कि कोर्ट से दोषमुक्त होने के बाद तीनों लड़के समाज में बेहतर जिंदगी जी रहे थे। कोर्ट ने इसे रेप केस भी नहीं माना है। लेकिन गलत राजनीति के तहत X पर पोस्ट अपलोड कर राहुल गांधी ने तीनों की जिंदगी फिर से बर्बाद कर दी है।

Uttar Pradesh News : गांव पहुंचे थे राहुल गांधी
गौरतलब है कि 12 दिसंबर को राहुल गांधी ने गांव पहुंचकर बिटिया के परिजन से मुलाकात की थी। इसके बाद एक्स पर एक पोस्ट के जरिए लिखा था कि रेप पीड़िता के परिवार को घर में बंद रखना और गैंगरेप के आरोपियों के खुलेआम घूमना, बाबा साहेब के संविधान की मूल भावना के खिलाफ है।

Uttar Pradesh News : नोटिस में वकील ने क्या कहा ?
वकील मुन्ना सिंह पुंढीर ने नोटिस में कहा है कि गांव में पेशबंदी की वजह से थाना चंदपा में संदीप सिसौदिया उर्फ चंदू के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। राजनीतिक दलों के अनुचित राजनीतिक समर्थन के कारण मेरे पक्षकार रवि, लवकुश और राम कुमार को सुनियोजित साजिश के तहत मामले में शामिल किया गया। इस मामले में CBI ने आरोप पत्र दाखिल किया। कांग्रेस सहित कई अन्य राजनीतिक दल भी अपने लाभ के लिए इस मामले में कूद पडे़। उन्होंने जांच की निष्पक्षता को प्रभावित किया। कांग्रेस ने राहुल गांधी के माध्यम से मेरे पक्षकार का जीवन बर्बाद करने के लिए वादी को फंड भी उपलब्ध कराया था। मेरे पक्षकार को करीब ढाई साल तब हिरासत में रखा गया। उनके जीवन का बहुमूल्य समय सामूहिक बलात्कार, हत्या आदि के झूठे आरोपों के कारण समाज में बदनामी, अपमान और चरित्र हनन के अलावा जेल में बिताना पड़ा। अब मुकदमा समाप्त हो गया है और मेरे पक्षकार रवि, रामू व लवकुश को कोर्ट ने सभी आरोपों से बरी कर दिया। किसी भी व्यक्ति के खिलाफ बलात्कार, सामूहिक बलात्कार और हत्या के आरोप अदालत में साबित नहीं हुए।

Uttar Pradesh News : आपराधिक कार्रवाई की जाएगी शुरु
मेरे पक्षकार निर्दोष थे और साथ ही पीड़िता के साथ कोई बलात्कार नहीं हुआ था, इसलिए अदालत के फैसले के बाद मेरे पक्षकारों का जीवन कुछ हद तक आराम दायक होने जा रहा था। लेकिन आपने (राहुल गांधी) गंदी राजनीति के तहत X पर पोस्ट अपलोड की। मानहानिकारक अपमानजनक बयान ने अदालत के फैसले के बाद भी मेरे पक्षकारों के चरित्र पर कलंक लगाया है, जो कि दंडनीय अपराध है। मानहानि के कानूनी नोटिस प्राप्ति के 15 दिन के अंदर प्रत्येक पक्षकार को 50 लाख रुपये अदा कर दें। अन्यथा आपराधिक कार्रवाई शुरू की जाएगी। X पर की गई पोस्ट से यह साफ जाहिर है कि राहुल गांधी गंदी राजनीति के लिए देश की न्यायपालिका का अपमान कर रहे हैं और न्यायालय की अवमानना कर रहे हैं।

You Might Also Like

बहराइच न्यूज़: नेपालगंज-वाराणसी नई ट्रेन सेवा

बिजनौर पुलिस टीम की बिना इजाजत गुरुग्राम रेड, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड

प्रयागराज: लेटे हनुमान गंगा स्नान — गर्भगृह में गंगा जल पहुंचते ही गूंजे जयकारे

कासगंज एसपी कोतवाली निरीक्षण: देर रात पहुंचे अफसर, अभिलेखों से लेकर सुरक्षा तक हर बिंदु पर दिए सख्त निर्देश

दातागंज हवालात मौत सीसीटीवी वीडियो सामने आया, पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?