LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: GDA News: अवैध निर्माण करने वालों की खैर नहीं, जीडीए ने जियोट्रिक्स एनालिटिक्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ किया करार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > गाजियाबाद > GDA News: अवैध निर्माण करने वालों की खैर नहीं, जीडीए ने जियोट्रिक्स एनालिटिक्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ किया करार
गाजियाबाद

GDA News: अवैध निर्माण करने वालों की खैर नहीं, जीडीए ने जियोट्रिक्स एनालिटिक्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ किया करार

Lokhit Kranti
Last updated: 2024-12-26 5:43 अपराह्न
By Lokhit Kranti 2 वर्ष ago
Share
GDA News
GDA News: Those doing illegal construction are in trouble, GDA signed an agreement with Geotrix Analytics Pvt. Ltd.
SHARE

GDA News: गाजियाबाद। अवैध निर्माण करने वालों की खैर नहीं। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण अब अपने आठों जोन में अवैध निर्माण पर लगाम लगाने के लिए आर्टिफिशल इंटेलीजेंस की मदद लेगा। इसके लिए जीडीए ने जियोट्रिक्स एनालिटिक्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ करार किया है। शहर में निर्माण गतिविधियों के प्रबंधन और निगरानी में बदलाव लाने के लिए एआई से भू-स्थानिक विश्लेषण यानी जियोस्पाटियल एनालिसिस किया जाएगा।

सैटेलाइट डेटा से चलेगा पता
GDA News: एनफोर्समेंट जियाट्रिक्स सॉफ्टवेयर से सैटेलाइट डेटा के आधार पर अवैध निर्माण को चिह्नित किया जाएगा। इससे मैप के अनुसार निर्माण होने का भी पता चलेगा | गाजियाबाद से पहले इस सिस्टम को इससे पहले वाराणसी विकास प्राधिकरण में लागू किया गया है। वहां पर इस तकनीक से अवैध निर्माण को चिह्नित कर कार्रवाई भी की जा रही है। जीडीए के अधिकारियों की मानें कि नए साल में इस सिस्टम को शुरू कर दिया जाएगा। ऐसा होने के बाद सुपरवाइजर और जेई अपनी जिम्मेदारियों से नहीं बच सकेंगे ।

पता चल जाएगा किस जगह पर नक़्शे के विपरीत हो रहा काम
GDA News: सैटेलाइट इमेज से अवैध निर्माण चिह्नित होंगे। एक इमेज तीन महीने पहले और दूसरी तीन महीने बाद की होगी। इसके बाद एआई से इसका विश्लेषण किया जाएगा। नक्शे के साथ उसका मिलान किया जाएगा। इससे पता चल जाएगा कि किस जगह पर नक्शे के विपरीत निर्माण हो रहा है या फिर पूरी तरह से अवैध निर्माण हो रहा है। इस पर संबंधित प्रवर्तन टीम को एक्शन लेने के लिए रिपोर्ट भेजी जाएगी। साथ ही उनका स्पष्टीकरण भी लिया जाएगा। पहले चरण में 1000 वर्ग मीटर या इससे बड़े भूखंड पर फोकस रहेगा। इस तकनीक से जिले में बन रही अवैध कॉलोनी का आसानी से पता लगाया जा सकेगा। उस स्पॉट पर क्या काम हो रहे हैं, उसका भी पता चल जाएगा। कमियां मिलने के बाद वहां पर टीम भेजकर उसे ध्वस्त किए जाने की कार्रवाई की जाएगी। जोन वाइज सैटेलाइट इमेज को लिया जाएगा। बड़े भूखंडों के साथ ही साथ हर नए निर्माण पर निगरानी होगी। इससे नए अवैध निर्माण को पूरी तरह से रोका जा सके।

कार्रवाई नहीं करने पर होगा एक्शन
GDA News: यदि प्रवर्तन टीम का कोई अधिकारी अवैध निर्माण पर तय समय के भीतर कार्रवाई नहीं करेगा तो उसके खिलाफ एक्शन होगा। जब किसी जोन से किसी अधिकारी का ट्रांसफर होगा तो उसे सैटेलाइट इमेज पर हस्ताक्षर करके आने वाले अधिकारी को देना होगा। इस सॉफ्टवेयर में सैटेलाइट डेटा के आधार पर निर्माण का क्षेत्रफल, तल और निर्माण होने का समय विवरण देशांतर के साथ प्राप्त हो सकता है। ऐसे में बड़ी संख्या में नवनिर्माण को चिह्नित किया जा सकेगा। इस सैटेलाइट डेटा के आधार पर निर्धारित क्षेत्र की फोटो और लोकेशन को आसानी से प्राप्त करना संभव है ।

You Might Also Like

मोदीनगर पुलिस मुठभेड़: रक्षाबंधन चेकिंग के दौरान भागते बदमाशों पर फायरिंग, एक घायल

गाजियाबाद: रक्षाबंधन से पहले मिशन शक्ति केंद्रों को मिलेंगे 11 नए वाहन

रक्षाबंधन से पहले गाजियाबाद में ऑपरेशन डिकॉय के तहत महिला सुरक्षा अभियान तेज

गाजियाबाद चोरी आरोपी गिरफ्तार: घर से 15 लाख के जेवर-नकदी बरामद

गाजियाबाद: राजनगर एक्सटेंशन की सोसाइटी में आठवीं मंजिल से गिरे बुजुर्ग, मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?