Loni Breaking: खबर गाजियाबाद के लोनी बार्डर थाना क्षेत्र के उत्तरांचल विहार कॉलोनी से आ रही है जहाँ बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। बदमाश हर रोज जिले में आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामले में लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो बदमाशों ने निजी क्लीनिक के सामने फायरिंग कर दी। गोली लगने से कार का शीशा टूट गया।
विस्तार में
Loni Breaking: उत्तरांचल विहार कॉलोनी के डॉक्टर प्रकाश कुमार कॉलोनी में ही अपना निजी क्लीनिक चलाते हैं। रविवार को वह अपने क्लीनिक पर बैठे हुए थे। तभी एक बाइक पर सवार होकर दो बदमाश आए और क्लीनिक के सामने गोली चला दी। डॉक्टर ने बाहर आकर देखा तो गोली कार में लगी थी। जिससे कार का शीशा टूट गया। सहायक पुलिस आयुक्त अंकुर विहार भास्कर वर्मा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/modinagar-breaking-attempt-to-convert-women/



