By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Jaipur Fire News : जयपुर हाईवे पर ऐसे मचा आग का तांडव ! देखते ही देखते धू-धू कर जल गई गाड़ियां, 6 की मौत
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > उत्तर प्रदेश > Jaipur Fire News : जयपुर हाईवे पर ऐसे मचा आग का तांडव ! देखते ही देखते धू-धू कर जल गई गाड़ियां, 6 की मौत
उत्तर प्रदेश

Jaipur Fire News : जयपुर हाईवे पर ऐसे मचा आग का तांडव ! देखते ही देखते धू-धू कर जल गई गाड़ियां, 6 की मौत

Lokhit Kranti
Last updated: 2024-12-20 11:37 पूर्वाह्न
Lokhit Kranti Published 2024-12-20
Share
Jaipur Fire News
This is how the fire broke out on Jaipur Highway
SHARE

Jaipur Fire News : राजस्थान की राजधानी जयपुर के भांकरोटा इलाके में आज दिन निकलते ही जयपुर-अजमेर हाईवे पर जोरदार धमाका हुआ। जिसके बाद चीख पुकार मच गई। सुबह लगभग 6 बजे ट्रक और सीएनजी टैंकर की टक्कर में भीषण ब्लास्ट होने से करीब 500 मीटर तक आग का तांडव मचता रहा। एक-एक कर यहां से गुजर रहे वाहन आग की चपेट में आते गए और 40 वाहन हादसे का शिकार हो गए। इनमें स्लीपर बस और कई ट्रक शामिल हैं। आग इतनी भयावह थी कि उसकी लपटें और काला धुआं कई किलोमीटर दूर से देखा जा रहा था। भीषण हादसे में 6 लोगों की जिंदा जल मौत हो गई है। जबकि 40 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें कई लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

lko 2024 12 20t102657.645

Jaipur Fire News : यात्रियों में चीख पुकार
आग लगते ही बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। वह बचने के लिए बस से उतर कर हाईवे किनारे भागे। इतने में पीछे से आते कई वाहन एक-दूसरे से टकराने लगे। लगभग 40 वाहन हादसे का शिकार हो गए। शुरुआती जांच में पता चला है कि ट्रक और टैंकर चालक की लापरवाही के चलते ये हादसा हुआ है। जयपुर में हाईवे पर हादसा होने के बाद वहां गैस का रिसाव हो गया, जिसके कारण काफी दूर तक आग फैलती रही। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम घटनास्थल पर पहुंची। बचाव कार्य में जुटी टीम को गैस रिसाव के चलते सांस लेने में परेशानी होने लगी। उन्हें मास्क का उपयोग किया।

Jaipur Fire News : CNG टैंकर की भिड़ंत से ब्लास्ट
पुलिस ने हाईवे पर 2 किलोमीटर तक ट्रैफिक को रोक दिया गया। जो लोग आग में झुलसे हैं उन्हें जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें कई लोग 70 प्रतिशत से ज्यादा जले हुए हैं। हादसे को लेकर बताया जा रहा है कि ट्रक और CNG टैंकर की भिड़ंत से ब्लास्ट हुआ था। दरअसल, सीएनजी टैंकर अजमेर से जयपुर की ओर आ रहा था। जयपुर के निकट भांकरोटा इलाके में स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल के नजदीक टैंकर रुक गया और वह वापस अजमेर की ओर यूटर्न लेने लगा। जयपुर की ओर से तेज गति से आ रहा ट्रक उससे टकरा गया। टक्कर लगते ही वहां जोरदार धमाका हुआ और आग लग गई।

jaipur highway blast 1

आग लगने की घटना पर जयपुर डीएम जितेंद्र सोनी ने बताया कि करीब 40 गाड़ियां आग की चपेट में आ गईं। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस पहुंची। राहत कार्य जारी है। आग पर काबू पा लिया गया है और अब सिर्फ 1-2 गाड़ियां ही बची हैं। इस घटना में करीब 23-24 लोग घायल हुए हैं।

You Might Also Like

UP Politics News: महिला आरक्षण पर बड़ा बवाल! कौन पाएगा असली हक, किसे मिलेगा किनारा?

Nipun Bharat Mission: सरकारी स्कूलों में बड़ा बदलाव, अब हर बच्चा पाएगा मजबूत शिक्षा आधार

Jhansi News: झांसी में मणिपुर युवती की संदिग्ध मौत, कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार के दौरान अचानक भड़का बवाल

Basti News: शादी में मिठाई मांगना पड़ा भारी, 11 साल का बच्चा तंदूर में झुलसा

Noida News: 3 दिन बाद पटरी पर लौटा नोएडा! फैक्ट्रियां खुलीं, मजदूर काम पर, पुलिस अलर्ट

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
jharkhand news 1280 720 13
उत्तर प्रदेश

Basti News: शादी में मिठाई मांगना पड़ा भारी, 11 साल का बच्चा तंदूर में झुलसा

Kannu Kannu 2026-04-17
UP Weather Update: अगले 48-72 घंटे में बदलेगा मौसम, मिलेगी गर्मी से राहत
Noida Worker Protest Violence: फिर भड़का बवाल, पथराव और तोड़फोड़ से हालात तनावपूर्ण
PM मोदी ने किया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन, UCC पर कही यह बड़ी बात
Meerut Crime News: 5 महीने तक किसी को नहीं लगी भनक, घर में छुपा था दिल दहला देने वाला सच
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?