Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां फरीदपुर थाना क्षेत्र से 18 दिन पहले अगवा हुए एक लेखपाल सड़ा-गला शव बीते दिन रविवार को पुलिस को कैंट इलाके के एक गांव से बरामद हुआ। मामले में पुलिस की मानें तो लेखपाल मनीष कश्यप की अपहरण के बाद हत्या कर दी गई थी। रविवार को 18 दिन बाद उनका सड़ा-गला शव बरेली कैंट इलाके के बभिया गांव के पास नाले के किनारे से बरामद हुआ। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Uttar Pradesh News : मामले में क्या बोले एसएसपी
इस मामले में जानकारी देते हुए बरेली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने बताया कि पुलिस ने एक आरोपी की निशानदेही पर लेखपाल का शव बरामद किया है। मामले में अन्य संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही आरोपियों के खिलाफ विस्तृत कार्रवाई की जाएंगी।
Uttar Pradesh News : अब पढ़े क्या है पूरा मामला…
आपको बता दें मनीष कश्यप फरीदपुर तहसील में लेखपाल थे। जो 27 नवंबर को ड्यूटी पर जाने के बाद घर वापस नहीं लौटे। काफी समय तक खोजबीन के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं मिला तो लेखपाल की मां मोरकली ने खल्लपुर गांव की एक जनप्रतिनिधि और उसके सहयोगियों पर अपहरण का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। साथ ही मामले की शिकायत परिजनों ने जिलाधिकारी कार्यालय में भी दी। शिकायत मिलने के बाद बरेली जोन के अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी) रमित शर्मा के आदेश पर फरीदपुर में मुकदमा दर्ज किया गया। एडीजी ने पुलिस अधीक्षक (अपराध) मुकेश कुमार के नेतृत्व में एसओजी सहित पुलिस टीम को लेखपाल की तलाश में लगाया था।
Uttar Pradesh News : नाले के किनारे फेंका शव
शिकायत मिलने के बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने फरीदपुर पुलिस, एसओजी, सर्विलांस और अन्य टीमों को उनकी तलाश में लगाया। कश्यप उस जमीन की पैमाइश कर रहे थे, तभी आरोपियों को उन पर विरोधी पक्ष का पक्ष लेने का संदेह हुआ। जिसके बाद 27 नवंबर को आरोपी ने मनीष को तहसील बुलाया और अपनी कार में बैठाकर गला दबाकर उनकी हत्या कर दी और शव को बभिया गांव के पास नाले के किनारे फेंक दिया और फरार हो गया।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/the-tenth-incarnation-of-vishnu-will-happen-in-sambhal-cm-yogi-said-in-the-assembly/



