Uttar Pradesh News : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के नौहझील थाना क्षेत्र के तिलका गढ़ी गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां पुलिस आरक्षी का फंदे पर शव लटा मिला। मृतक की पहचान 25 वर्षीय रवि कुमार के रूप में हुई है, जो 2021 में पुलिस में भर्ती हुआ था और वर्तमान में अमरोहा के सैदनगली थाने में तैनात था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रवि को वह छुट्टी लेकर घर आया था। गुरुवार को उसे अपने परिवार के साथ शादी के लिए लड़की देखने जाना था।
Uttar Pradesh News : फंदे पर लटका मिला शव
दरअसल, सिपाही दूसरी मंजिल पर बने कमरे में सोने की बात कहकर चला गया। लेकिन जब परिजनों ने रात में आवाज लगाई तो अंदर से कोई जवाब नहीं आया है। जिसके बाद परिजन कमरे में पहुंचे तो देखा रवि का शव फंदे से लटका हुआ था। उन्होंने तत्काल ही सिपाही को नीचे उतारकर और उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मामले में थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की ओर से अगर कोई प्रार्थना पत्र दिया जाता है तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/uttar-pradesh-news-first-wedding-anniversary-but-happiness-turned-into-mourning/



