Ghaziabad News : उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बच्चे चोरी होने की घटना आए दिन सामने आ रही है। ताजा मामला रेलवे स्टेशन का है, जहां जीआरपी गाजियाबाद ने आशंका जताई है कि एक अजनबी रेलवे स्टेशन से चार माह की बच्ची को लेकर फरार हो गया है। ये घटना रेलवे स्टेशन पर लगे CCTV कैमरे में कैद हुई है। जिसके आधार पर पुलिस अब बच्ची को चोरी करने वाले बदमाशों की तलाश में जुटी है। जीआरपी ने इस मामले में स्थानीय पुलिस से भी सहयोग मांगा है। जीआरपी को शक है कि इस मामले में जिला एमएमजी अस्पताल से चार के बच्चे को चोरी करने वाले गैंग का हाथ हो सकता है।
Ghaziabad News : मामले में क्या बोले सीओ जीआरपी ?
मामले में जानकारी देते हुए सीओ जीआरपी सुदेश गुप्ता ने बताया कि मूलरूप से मध्य प्रदेश के छतरपुर निवासी दीपक परिवार के साथ गाजियाबाद के आकाश नगर में रहता है। दीपक अपनी पत्नी अर्चना और चार माह की बेटी “किस्मत” को साथ लेकर मध्य प्रदेश जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचा था। लेकिन ट्रेन छूट जाने के कारण वह रात में प्लेटफार्म पर ही रुक गया। सुबह लगभग सात बजे दीपक रेलवे स्टेशन के बाहर निकलकर शराब की दुकान पर पहुंचा, यहां उसकी मुलाकात एक अजनबी से हुई। दोनों ने साथ बैठकर शराब और स्टेशन के अंदर आ गए।
दीपक के अनुसार, अजनबी ने उसको बताया था कि मुझे आगरा जाना है। वह प्लेटफार्म पर दीपक और उसके परिवार से बातचीत करने लगा। इस बीच दीपक की पत्नी टॉयलेट के लिए गई। दीपक खाना खाने बैठ गया, अजनबी बच्ची को खिलाने के बहाने उसे गोद में लेकर प्लेटफार्म पर टहलने लगा और इसी बीच मौका पाकर फरार हो गया। अर्चना लौटी तो बच्ची को ढूंढने लगी लेकिन वो नहीं मिली। जिसके बाद पति-पत्नी ने इसकी जानकारी जीआरपी को दी।
जीआरपी ने मामले की जांच शुरू की तो बच्ची को चुराकर ले जाने वाला अजनबी सीसीटीवी में कैद हो गया। सीओ जीआरपी सुदेश गुप्ता का कहना है कि आरोपी युवक की फोटो आसपास के रेलवे स्टेशनों और स्थानीय पुलिस के साथ शेयर की गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर बच्ची को बरामद कर लिया जाएगा।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-news-mayor-laid-the-foundation-stone-of-development-works-in-nandgram/



