UP Politics News : उत्तर प्रदेश की राजनीति में जल्द ही कुछ बड़ा होने वाली है। सोशल मीडिया पर चर्चा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य ज्यादा ही घर वापसी करने वाले है। मतलब ये कि बसपा चीफ मायावती को सबसे ज्यादा ‘कोसकर’ पार्टी छोड़ने वाले नेता मौर्य जल्द ही हाथी पर सवाल होने वाले है। दरअसल, बसपा समर्थित सोशल मीडिया हैंडल्स और पार्टी को करीब से जानने वाले पत्रकारों के बीच यह चर्चा है कि स्वामी प्रसाद मौर्य फिर से मायावती के साथ आ सकते हैं। लेकिन अभी तक इसको लेकर आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई है।
UP Politics News : स्वामी प्रसाद मौर्य ने साधी चुप्पी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कुछ दिन पहले बसपा के कुछ लोगों ने मौर्य से मुलाकात की थी। लेकिन अभी कुछ भी तय नहीं है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने भी इस मुद्दे पर चुप्पी साधी हुई है। मौर्य का सिर्फ इतना ही कहना है कि सियासत में संभावनाएं हर बात की होती हैं।
UP Politics News : नेताओं की होगी घर वापसी
राजनीतिक गलियारे में चर्चा है कि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की पिछली बैठक में मायावती ने पार्टी छोड़कर गए पुराने नेताओं की घर वापसी के प्लान को हरी झंडी दिखा दी है। ऐसे नेता जो कभी बसपा में मजबूत और जन आधार वाले थे, अगर वह पार्टी में वापस आना चाहें तो आ सकते हैं। लेकिन स्वामी प्रसाद मौर्य के नाम की चर्चा इसलिए तेज है, क्योंकि वह इस वक्त किसी पार्टी में नहीं हैं। जिसे देखते हुए कहा जा रहा है कि जिस दलित मिशन को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य निकले थे, अब उसी बीएसपी में वापस जाने की सोच रहे हैं। गौरतलब है कि बसपा छोड़ने के बाद मौर्य भाजपा और फिर सपा में गए थे। सपा छोड़ने के बाद उन्होंने अपनी नई पार्टी भी बनाई थी। खैर स्वामी प्रसाद मौर्य की बहुजन समाज पार्टी में वापसी अब पूरी तरह मायावती के फैसले पर निर्भर करती है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/delhi-assembly-election-10-lakh-insurance-1-lakh-rupees-for-daughters-marriage/



