Maharashtra News : मुंबई के कुर्ला में देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया जब यहां सड़क हादसे के दौरान 6 लोगों की मौत और 49 लोग घायल हो गए। नगर निकाय के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया है कि यह हादसा बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाइ और ट्रांसपोर्ट की एक बस के ब्रेक फेल होने के कारण हुआ है। अधिकारी के अनुसार, बेस्ट बस के चालक ने मार्ग संख्या 332 पर वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया और बस ने पैदल यात्रियों एवं कुछ वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए।
Maharashtra News : महाराष्ट्र पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे
हादसे की सूचना मिलने पर महाराष्ट्र पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। जानकारी देते हुए डीसीपी जोन- 5 गणेश गावड़े ने बताया कि कुर्ला में बेस्ट बस के नियंत्रण खोने की घटना में 25 लोग घायल हो गए और 4 लोगों की मौत हो गई। घायलों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है। बस के ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
Maharashtra News : मौके पर पहुंचे शिवसेना विधायक दिलीप लांडे
हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे शिवसेना विधायक दिलीप लांडे ने बताया कि कुर्ला स्टेशन से निकली एक बस का ब्रेक फेल हो गया। ड्राइवर बस को नियंत्रण में नहीं ला सका। घबराहट में उसने ब्रेक की बजाय एक्सीलेटर दबा दिया जिससे बस की गति और बढ़ गई। नतीजतन 30-35 लोग बस की चपेट में आ गए। मृतकों के अलावा 4 घायल लोगों की हालत गंभीर है। अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/noida-news-accused-who-took-girl-to-forest-arrested-in-police-encounter/



