Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के शामली जिले से एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कैराना कोतवाली क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप पर पुलिसकर्मी मनीष कुमार सेल्समैन को गाली-गलौज करते हुए गोली मारने की धमकी देते नजर आ रहे है। हैरानी की बात तो ये है कि पुलिसकर्मी सेल्समैन आफताब को न सिर्फ गालियां दे देते है, बल्कि उसे फर्जी एनकाउंटर का हवाला देकर गोली मारने की धमकी कर दे देते है।
Uttar Pradesh : पुलिसकर्मी हुआ लाइन हाजिर
सोशल मीडिया पर वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस की कार्यशैली को लेकर सवाल उठाए जाने लगे तो पुलिस अधिकारी ने आरोपी पुलिसकर्मी को लाइन हाजिर कर जांच के आदेश दे दिए।
Uttar Pradesh : सेल्समैन के खिलाफ दर्ज है केस
जानकारी के अनुसार, सेल्समैन आफताब के खिलाफ पहले से ही झगड़े के मामले दर्ज है। जानकारी देते हुए थाना प्रभारी करण ने बताया कि पुलिसकर्मी मनीष कुमार गिरफ्तारी के लिए वहां गए थे, जहां सेल्समैन आफताब से विवाद हुआ। मामले में आफताब के खिलाफ पूर्व में मुकदमा दर्ज है और इस विवाद के दौरान उसने पुलिसकर्मी का विरोध किया था।
Uttar Pradesh : वर्दी का रौब दिखा रहा पुलिसकर्मी
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देखकर लगा है कि पुलिसकर्मी द्वारा अपनी वर्दी का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। मनीष कुमार वर्दी का रौब दिखाते हुए सेल्समैन को गाली देता है और उसे जान से मारने की धमकी दे रहे है। फिलहाल, इस वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट कर पुलिसकर्मी को सस्पेंड करने की मांग कर रहे है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/uttar-pradesh-inspector-caught-red-handed-taking-bribe-pleadingly/



