By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Uttar Pradesh : ‘राम की बात ना करें…’ DNA वाले बयान पर गुस्से से तिलमिलाए अखिलेश ने योगी को दे दी बड़ी चुनौती
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > Blog > उत्तर प्रदेश > Uttar Pradesh : ‘राम की बात ना करें…’ DNA वाले बयान पर गुस्से से तिलमिलाए अखिलेश ने योगी को दे दी बड़ी चुनौती
उत्तर प्रदेश

Uttar Pradesh : ‘राम की बात ना करें…’ DNA वाले बयान पर गुस्से से तिलमिलाए अखिलेश ने योगी को दे दी बड़ी चुनौती

Lokhit Kranti
Last updated: 2024-12-05 4:43 अपराह्न
Lokhit Kranti Published 2024-12-05
Share
Uttar Pradesh
Uttar Pradesh: 'Don't talk about Ram...' shivering with anger over DNA statement
SHARE

Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं पर अत्याचार और संभल हिंसा पर खुलकर बात करते हुए कहा कि 500 साल पहले बाबर ने जो अयोध्या में किया, बांग्लादेश और संभल में आज वही हो रहा है। तीनों की प्रकृति, तीनों के DNA एक जैसे हैं। CM योगी के इस बयान से यूपी की राजनीति में हलचल तेज हो गई गहै। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने CM योगी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं जिम्मेदारी से कह रहा हूं, आप डीएनए की बात न किया करें। डीएनए की बात मुख्यमंत्री जी को शोभा नहीं देती है। भगवा पहन कर के, योगी हो कर के इस तरह की बात आपको शोभा नहीं देती है। अगर ऐसी बात है तो मैं भी अपना डीएनए टेस्ट कराने के लिए तैयार हूं और आप भी अपना टेस्ट कराने के लिए तैयार रहिए।

Uttar Pradesh : सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने भी की टिप्पणी
सीएम के बयान पर सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने कहा कि ‘अयोध्या की जनता ने बता दिया है कि योगी जी राम के नहीं हैं। इस चुनाव के परिणाम में अयोध्या की जनता, भगवान राम का संदेश है कि योगी जी राम के नहीं हैं। उनसे पूछिए कि लखनऊ में जय प्रकाश नारायण के नाम पर जो इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर बन रहा है, उसे क्यों नहीं बनने दिया गया। 8 साल में वह काम पूरा नहीं हुआ। जिन लोगों ने जय प्रकाश नारायण की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर लोग माल्यार्पण न कर सकें, इसके लिए पूरी फोर्स लगाने वाले लोग समाजवादी महापुरुषों के बारे में कब से बात करने लगे।’

Uttar Pradesh : क्या बोले थे CM योगी ?
CM योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि 500 साल बाद प्रभु राम मंदिर में विराजमान हैं। आयोजन अयोध्या में था लेकिन उत्सव पूरे विश्व में। दुनिया की हर समस्या का समाधान अयोध्या है। ये राग, द्वेष से मुक्त है। जब तक आस्था है तब तक भारत का बाल बाका नहीं होगा। आस्था रहेगी तो भारत बना रहेगा। जो राम का नहीं वो हमारे किसी काम का नहीं है। हमने प्रभु श्री राम को अपना आदर्श माना है। अगर कुछ भी प्रेरणा हम प्रभु के उच्च आदर्शों से ले सकें तो हमारा जन्म और जीवन दोनों धन्य हो जाएगा। श्रीराम के प्रति भारत का भाव क्या है, इसका अनुभव करना हो तो गांव-गांव में संत तुलसीदास द्वारा प्रारंभ किए गए रामलीलाओं का आयोजन देखिए। प्रभु राम के प्रति सनातन धर्मावलंबियों के भाव का अनुभव करना है तो 1990 के दशक को याद कीजिए, जब हर घर में टीवी नहीं थी, लेकिन लोग सूदूर जाकर दूरदर्शन पर रामायण सीरियल देखते थे। यह प्रभु राम के प्रति भारत की सनातन श्रद्धा का प्रतीक है। जिसके मन में श्रीराम व मां जानकी के प्रति श्रद्धा व समर्पण का भाव नहीं हैं, उसे कट्टर दुश्मन की तरह त्याग देना चाहिए। 1990 में रामभक्तों ने भी नारा लगाया था, जो राम का नहीं-वो किसी काम का नहीं।

Uttar Pradesh : सपा पर कसा था तंज
इस दौरान सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी लोहिया जी के नाम पर तो राजनीति करेंगे, लेकिन लोहिया जी के एक भी आदर्श को अपने जीवन में अंगीकार नहीं करेंगे। डॉ. राम मनोहर लोहिया जी ने कहा था कि जब तक भारत की आस्था तीन आराध्य देवों प्रभु श्री राम, श्रीकृष्ण और भगवान शिव के प्रति बनी रहेगी, तब तक भारत का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा।

You Might Also Like

UP Sambhal News: संभल में कबाड़ी का बड़ा आरोप, एसपी ने पूरी टीम सस्पेंड कर हड़कंप मचाया

UP Vidhan Sabha : यूपी विधानसभा में तरल पेय पर बहस, हंसी-मजाक के बीच उठे गंभीर सवाल

Noida News: नोएडा में 6 साल पुराना ‘मौत का तालाब’! 3 साल के देवांश की मौत और जिम्मेदार कौन?

UP Politics: दलित वोट बैंक की होड़ तेज, बीजेपी- सपा भिड़ेंगे या मायावती कर देंगी बड़ा फेरबदल?

UP Board Strict Exam Rules: कॉपी में रुपये रखे तो रिजल्ट जाएगा अटक, यूपी बोर्ड का सख्त फरमान, टीचर भी नहीं बचेंगे

Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
BJP Core Group Meeting
उत्तराखंड

Dehradun News: देहरादून में BJP Core Group Meeting, संगठन और सरकार की रणनीति पर मंथन

Manisha Manisha 2026-02-15
Digital India Growth: अमित शाह ने CBI की नई साइबर क्राइम शाखा का किया उद्घाटन, डिजिटल ट्रांजैक्शन और RuPay कार्ड में तेज़ बढ़ोतरी पर दिया जोर
Queen Rania: भारत दौरे पर फैशन आइकन बनी Queen Rania of Jordan, हर लुक से बिखेरा शाही अंदाज
Delhi Assembly Privilege Committee: ‘फांसी घर’ मामला – केजरीवाल, सिसोदिया और अन्य नेताओं को मिला 6 मार्च को अंतिम मौका
Bollywood News: जब सबने मुंह मोड़ा, तब सोनू सूद बने सहारा, राजपाल यादव की वापसी की कहानी
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Contact Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Subscribe US

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?