Good News from Noida: अच्छी खबर नोएडा से आ रही है जहाँ नए साल के मौके पर उत्तरप्रदेश परिवहन निगम की ओर से नोएडा डिपो से पहाड़ों के लिए बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, कोटद्वार और रुद्रपुर जैसे प्रमुख मार्गों पर इन बसों का सञ्चालन किया जाएगा।
कुछ कुछ घंटों के अंतराल में चलेंगी बसें
Good News from Noida: गौतमबुद्ध नगर के क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार से मिली जानकारी के अनुसार नए साल के खास अवसर पर पहाड़ों के ओर यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या में इज़ाफ़ा देखने को मिलता है। जिसके चलते पहाड़ों के लिए बसों की संख्या आवश्यकतानुसार बढ़ाई जाएगी। नई व्यवस्था के तहत यात्रियों को मोरना डिपो से पहाड़ों के लिए कुछ-कुछ घंटों के अंतराल पर बस सेवाएं उपलब्ध होंगी। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि डिपो की एसी बसें उपलब्ध नहीं हैं और हल्द्वानी के लिए रुद्रपुर तक बस सेवा जारी रहेगी।
झूठी निकली राजू की कहानी:-
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-big-update-rajus-secret-revealed/



