Greater Noida Breaking: खबर ग्रेटर नोएडा में थाना दनकौर क्षेत्र के सलारपुर अंडरपास से आ रही है जहाँ सोमवार सुबह एक तेज़ रफ़्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिसके चलते युवक गंभीर रूप से घायल हो गया कार चालक कार को लेकर मौके से फरार हो गया, मौके पर मौजूद लोगो ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे ग्रेटर नोएडा रेफेर कर दिया गया।
विस्तार में
Greater Noida Breaking: मिली जानकरी के मुताबिक रबूपुरा थाना क्षेत्र के अनवरगढ़ गांव निवासी अबरार जेसीबी ऑपरेटर है। सोमवार सुबह वह जेसीबी चलाने के लिए बाइक से बिलासपुर जा रहा था। जब उसकी बाइक सलारपुर अंडरपास के पास पहुंची तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया घटना के बाद युवक कार लेकर फरार हो गया। राहगीरों ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहँ युवक की हालत गंभीर होने की वजह से उसे ग्रेटर नोएडा रेफेर कर दिया गया।
पुलिस ने क्या कहा
Greater Noida Breaking: इस संबंध में पुलिस का कहना है की उन्हें अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है, शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/farmers-protest-update-the-polices-chakravyuh/



