Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बलरामपुर इंस्पेक्टर की बेटी का पर्स लूटने का CCTV दो दिन बाद सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, पर्स छीन कर भग रहे लुटेरों की बाइक पर नंबर प्लेट नहीं थी। जिसके चलते आरोपियों को पुलिस पकड़ नहीं पाई थी। वहीं पर्स छीनते समय गाड़ी की तेज रफ्तार होने के कारण महिला करीब 30 मीटर तक घसीटती चली गई। जिसके बाद अब पुलिस CCTV के आधार पर लुटेरों की तलाश करने में जुटी है।
Uttar Pradesh : ये था मामला…
दरअसल, रीना चौहान जानकीपुरम गार्डन रस्तोगी एकेडमी के पास रहती हैं। जो शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे बच्चे को बुलाने पैदल सीएमएस स्कूल जा रही थीं। जैसे ही रीना सेक्टर-सी विकास नगर के पास पहुंची तो इसी दौरान पीछे से बाइक सवार आए और पर्स छीनकर फरार हो गए। पर्स में एक जोड़ी पायल, एक मंगलसूत्र, 500 नकदी, एटीएम कार्ड और पेन कार्ड समेत अन्य दस्तावेज थे। इस घटना से जुड़ा CCTV अब सामने आया है जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों को जल्द पकड़ने का दावा कर रही है।



