PM Modi Slovakia Visit: भारत और स्लोवाकिया के बीच कूटनीतिक और रणनीतिक संबंधों में आज एक नया स्वर्णिम अध्याय जुड़ गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की स्लोवाकिया के ब्रातिस्लावा में वहां के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको के साथ हुई द्विपक्षीय बैठक के बाद दोनों देशों के संबंधों को ‘व्यापक भागीदारी’ (PM Modi Slovakia Visit) का दर्जा दे दिया गया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर दोनों राष्ट्राध्यक्षों के बीच रक्षा उद्योगों में संयुक्त उत्पादन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) में मानवीय गरिमा की रक्षा और भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते (India-EU FTA) को जल्द से जल्द अंतिम रूप देने पर बेहद महत्वपूर्ण सहमति बनी है।
संयुक्त प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने द्विपक्षीय संबंधों के इस नए स्वरूप पर गहरी खुशी जाहिर की। इस दौरान स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने वैश्विक पटल पर भारत की बढ़ती आर्थिक ताकत की खुलकर सराहना की। उन्होंने न केवल भारत के तेजी से होते डिजिटलाइजेशन और एआई के विकास को अद्भुत बताया, बल्कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत की स्थायी सदस्यता का पुरजोर (PM Modi Slovakia Visit) समर्थन भी किया। दोनों देशों के बीच हुए इन ऐतिहासिक समझौतों से आने वाले समय में रक्षा और स्पेस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बड़े निवेश के रास्ते खुलेंगे।
दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग के लिए हस्ताक्षर
रणनीतिक अभिसरण और गहरे आपसी विश्वास को और मजबूत करते हुए भारत और स्लोवाकिया ने रक्षा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण ‘Letter of Intent’ (आशय पत्र) पर हस्ताक्षर किए हैं। पीएम मोदी ने इस पर बात करते हुए कहा कि इससे दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग को एक नई और अभूतपूर्व गति मिलेगी। यह रणनीतिक समझौता मुख्य रूप से निम्नलिखित क्षेत्रों को (PM Modi Slovakia Visit) बढ़ावा देगा, संयुक्त विकास (Joint Development): सैन्य और रक्षा उपकरणों की नई तकनीकों पर दोनों देश मिलकर काम करेंगे।
संयुक्त उत्पादन (Joint Production): भारत के ‘मेक इन इंडिया’ अभियान के तहत रक्षा सामग्री (PM Modi Slovakia Visit)का साझा निर्माण किया जाएगा।
औद्योगिक सहयोग (Industrial Cooperation): दोनों देशों के रक्षा स्टार्टअप और स्थापित उद्योगों (PM Modi Slovakia Visit) के बीच तकनीकी हस्तांतरण सुगम होगा।
स्लोवाकिया की यूनिवर्सिटी में स्थापित होगी ‘इंडिया चेयर’
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के भविष्य को लेकर भारत और स्लोवाकिया की सोच पूरी तरह से साझा है। द्विपक्षीय वार्ता के दौरान यह घोषणा की गई कि स्लोवाकिया की एक प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी में विशेष रूप से AI के विषय पर ‘इंडिया चेयर’ (India Chair) की स्थापना की जा रही है। पीएम मोदी ने एआई की वैश्विक भूमिका को रेखांकित (PM Modi Slovakia Visit) करते हुए कहा, ‘AI मानवता की सेवा और प्रगति का सशक्त माध्यम बने, यही हमारी साझा सोच है। हमारा मानना है कि AI का भविष्य केवल नवाचार से नहीं, बल्कि विश्वास, जिम्मेदारी और मानवीय गरिमा पर आधारित होना चाहिए।’
उपनिषदों का स्लोवाक भाषा
दोनों देशों के बीच केवल व्यापारिक संबंध ही नहीं बढ़ रहे हैं, बल्कि सांस्कृतिक सेतु भी मजबूत हो रहे हैं। पीएम मोदी ने बताया कि भारत के प्राचीन और पवित्र उपनिषदों का स्लोवाक भाषा में अनुवाद किया गया है, जो दोनों देशों के बीच की गहरी सांस्कृतिक निकटता और आपसी सम्मान का सबसे बेहतरीन उदाहरण है। इसके साथ ही उन्होंने स्लोवाकिया (PM Modi Slovakia Visit) में रह रहे भारतीय मूल के प्रवासियों की भी सराहना की, जो वहां की अर्थव्यवस्था और समाज के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
Latest News Update Uttar Pradesh News,उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
स्पेस सेक्टर में स्लोवाक कंपनियों को आमंत्रण
भारत की अंतरिक्ष एजेंसी (ISRO) के वैश्विक स्तर पर बढ़ते कदमों का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने याद दिलाया कि साल 2017 में स्लोवाकिया के पहले सैटेलाइट को भारत ने ही अंतरिक्ष में सफलतापूर्वक लॉन्च किया था। आज जब भारत का स्पेस सेक्टर निजी निवेश के लिए खुल चुका है और तेजी से नई ऊंचाइयों को छू रहा है, पीएम मोदी (PM Modi Slovakia Visit) ने स्लोवाक कंपनियों को भारत की इस विकास यात्रा में शामिल होने और निवेश करने का खुला निमंत्रण दिया।
‘भारत दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी बनने की राह पर’
स्लोवाकिया के प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको ने पीएम मोदी का स्वागत करते हुए भारत की आर्थिक प्रगति और तकनीकी विकास की जमकर तारीफ की। उन्होंने वैश्विक आर्थिक परिदृश्य में यूरोपीय संघ (EU) की चुनौतियों की तुलना भारत की विकास दर से करते हुए कहा, ‘स्लोवाक रिपब्लिक और भारत ऐसे देश हैं जो कई कॉमन टॉपिक (PM Modi Slovakia Visit) से जुड़े हुए हैं. मैं भारत को उन शानदार नतीजों के लिए बधाई देना चाहता हूं जो आप हासिल कर रहे हैं.
दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश के पीएम का स्वागत करना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है, लेकिन साथ ही एक ऐसा देश जो दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी इकॉनमी है, और जिसका दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी बनने का सपना है. आप डिजिटलाइजेशन और AI के इस्तेमाल के फील्ड में छाए हुए हैं. आप इतनी आगे आ गए हैं कि आप दुनिया (PM Modi Slovakia Visit) के अलग-अलग हिस्सों के कई एडवांस्ड देशों से भी तेज हैं. हम EU में संघर्ष कर रहे हैं. अगर हम 6-7% ग्रोथ हासिल कर सकते हैं तो EU क्या कर सकता है? भारत को सिक्योरिटी काउंसिल में परमानेंट मेंबर शिप मिलनी चाहिए.
पढ़े ताजा अपडेट: Hindi News, Today Hindi News, Breaking News




