हरियाणा : हरियाणा के नूंह से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां विशेष समुदाय की साढ़े 3 साल की बच्ची से रेप करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई है। बच्चा का शव पहाड़ पर खून से लथपथ हालत में मिला है। जिसके हाथ पैर टूटे हुए थे। शव मिलने की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच शुरु कर दी है। साथ ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ करनी शुरु कर दी है।
हरियाणा : ये है पूरा मामला…
मामले में जानकारी देते हुए पिनगवां थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले व्यक्ति ने बताया कि उनकी साढ़े 3 साल की बच्ची शनिवार को घर के आंगन में खेल रही थी। इस बीच गांव का ही एक युवक बच्ची को लालच देकर अपने साथ ले गया। बेटी जब नहीं लौटी तो उसकी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। गांव की मस्जिद में भी ऐलान कराया गया। जिसके लगभग 7 घंटे बाद रात गांव के पास पहाड़ पर बच्ची का शव मिला। शव पूरी तरह से खून से सना हुआ था। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और प्राथमिक जांच में पाया कि बच्ची के साथ रेप किया गया है।
हरियाणा : मामले में SHO ने दी क्या जानाकरी
इस मामले में पिनगवां थाना प्रभारी सुभाष चंद का कहना है कि घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भागने की फिराक में था। मामले को गंभीरता से लेते हुए 4 टीमों का गठन किया गया। आरोपी को मरोड़ा गांव के पास से गिरफ्तार किया गया है। जिसकी पहचान हरीश चंद्र उर्फ चुर्री (34) के रूप में हुई है। चुर्री ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है।



