Ghaziabad Big Breaking: खबर ग़ाज़ियाबाद से आ रही है जहाँ शातिरों ने नेहरु नगर निवासी अमित यादव का मोबाइल हैक एक करोड़ रूपए का चूना लगा दिया। ठगों ने ऑनलाइन गेम फैंटेसी स्पोर्ट्स के पेमेंट गेटवे हैक कर लिया और 1.01 करोड़ रुपये की रकम 20 अलग- अलग खातों में ट्रांसफर कर ली। जानकारी होने पर अमित यादव ने साइबर थाने में तहरीर दी।
एजेंट के साथ हुई ठगी
Ghaziabad Big Breaking: ठगी का शिकार हुए फैंटेसी स्पोर्ट्स के एजेंट अमित कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया की लोग उनके लोग उनके पोर्टल पर रुपये निवेश कर गेम खेलते हैं। गेम जीतने पर उन्हें मुनाफा होता है और रकम मिलती है। आरोप है साइबर क्रिमिनल्स ने एप के जरिए 15 लोगों के वॉलेट बनाकर 1,01 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। इसके लिए उन्होंने अमित के मोबाइल को हैक करके तमाम जानकारी हासिल कर ली। शातिरों ने पेमेंट गेटवे को हैक कर 20 अलग अलग खतों में रकम ट्रांसफर कर ली।
जांच में कोलकाता का गिरोह आया सामने
Ghaziabad Big Breaking: एडीसीपी सच्चिदानंद ने बताया कि अमित यादव की तहरीर पर साइबर थाना पुलिस जांच में जुटी है। जांच में कोलकाता के एक गैंग भूमिका सामने आई है। रकम ट्रांसफर करने के लिए उत्सव मंडल, ताप्सी मंडल, कृष्णा मंडल, अलोमती मंडल, सुस्मिता, उदय शंकर, केशव चंद्रा, रिनिता, देशराज, अर्नव कुमार, रजनीश कुमार, प्रदुमन प्रदुमन कुमार, विनोद कुमार, संजीव और संतोष कुमारी आदि के नाम के खाते इस्तेमाल किए गए हैं। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-
https://lokhitkranti.com/ghaziabad-latest-news-if-fireworks-are/



