LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Cockroach Janta Party: कौन हैं अभिजीत दिपके? Cockroach Janta Party से इंटरनेट पर मचाया धमाल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > राजनीति > Cockroach Janta Party: कौन हैं अभिजीत दिपके? Cockroach Janta Party से इंटरनेट पर मचाया धमाल
राजनीतिवायरल

Cockroach Janta Party: कौन हैं अभिजीत दिपके? Cockroach Janta Party से इंटरनेट पर मचाया धमाल

Lokhit Kranti
Last updated: 2026-05-22 8:45 अपराह्न
By Lokhit Kranti 3 महीना ago
Share
Cockroach Janta Party
Cockroach Janta Party: कौन हैं अभिजीत दिपके? Cockroach Janta Party से इंटरनेट पर मचाया धमाल
SHARE

Cockroach Janta Party Founder: सोशल मीडिया की दुनिया में इन दिनों एक नाम तेजी से वायरल हो रहा है, ‘Cockroach Janta Party’ यानी CJP। राजनीतिक व्यंग्य और मीम्स के जरिए चर्चा में आई यह डिजिटल पार्टी कुछ ही दिनों में करोड़ों लोगों तक पहुंच गई। इंस्टाग्राम पर 19 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हासिल कर चुकी यह पार्टी अब भारत की कई पारंपरिक राजनीतिक पार्टियों से भी ज्यादा चर्चा में है।

Contents
कौन हैं अभिजीत दिपके?आखिर क्या है Cockroach Janta Party?मीम्स और व्यंग्य से बनाई अलग पहचानCJI विवाद के बाद शुरू हुई पार्टीबाद में CJI ने दी सफाईनेताओं और एक्टिविस्ट्स का भी मिला समर्थन

इस डिजिटल मूवमेंट के पीछे जिस शख्स का नाम सबसे ज्यादा सामने आ रहा है, वह हैं अभिजीत दिपके। महज कुछ दिनों में अभिजीत दिपके सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज बनकर उभरे हैं। बेरोजगारी, एग्जाम पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और सिस्टम से नाराज युवाओं को व्यंग्यात्मक अंदाज में जोड़ने वाली इस पार्टी ने इंटरनेट पर अलग ही माहौल बना दिया है। (Cockroach Janta Party Founder)

कौन हैं अभिजीत दिपके?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिजीत दिपके करीब 30 साल के हैं और उन्होंने पुणे से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। फिलहाल वह अमेरिका की बोस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स कर रहे हैं। बताया जाता है कि अभिजीत दिपके 2020 से 2023 तक आम आदमी पार्टी (AAP) के सोशल मीडिया अभियान से जुड़े रहे थे। उन्होंने दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान मीम आधारित डिजिटल कैंपेनिंग में भी काम किया था। उस चुनाव में अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की थी। (Cockroach Janta Party Founder)

read: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी से लौटते समय हादसा, 2 भारतीयों ने गंवाई जान

आखिर क्या है Cockroach Janta Party?

Cockroach Janta Party खुद को एक “सिस्टम द्वारा नजरअंदाज किए गए लोगों की राजनीतिक पार्टी’ बताती है। पार्टी की वेबसाइट पर इसे “आलसी और बेरोजगार लोगों की आवाज’ कहा गया है। पार्टी के मजाकिया लेकिन तीखे “Eligibility Criteria’ ने भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरीं। वेबसाइट के मुताबिक पार्टी में (Cockroach Janta Party Founder) शामिल होने के लिए व्यक्ति का “बेरोजगार, आलसी और हमेशा ऑनलाइन रहने वाला’ होना जरूरी है। साथ ही “प्रोफेशनल तरीके से शिकायत करने की क्षमता’ भी होनी चाहिए। (Cockroach Janta Party Founder)

Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

मीम्स और व्यंग्य से बनाई अलग पहचान

Cockroach Janta Party ने मीम्स, ग्राफिक्स, एनिमेशन और मजाकिया घोषणापत्र के जरिए युवाओं को जोड़ना शुरू किया। पार्टी का कंटेंट खासतौर पर बेरोजगारी, एग्जाम पेपर लीक, शिक्षा व्यवस्था और युवाओं की समस्याओं पर केंद्रित रहा। यही वजह है कि बहुत कम समय में यह डिजिटल आउटफिट इंटरनेट पर वायरल हो गया। इंस्टाग्राम पर इसके 19 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं, जबकि X (पूर्व ट्विटर) पर भी इसके लाखों फॉलोअर्स थे। हालांकि भारत में कानूनी मांग के बाद इसका अकाउंट फिलहाल एक्सेस नहीं हो पा रहा है।

CJI विवाद के बाद शुरू हुई पार्टी

Cockroach Janta Party की शुरुआत उस समय हुई जब भारत के चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया Surya Kant की एक टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया। 15 मई की सुनवाई के दौरान उन्होंने कहा था,कॉकरेच की तरह कई युवा हैं जिन्हें न तो रोजगार मिलता है और न ही पेशे में कोई स्थान। उनमें से कुछ मीडिया में चले जाते हैं, कुछ सोशल मीडिया कार्यकर्ता बन जाते हैं, कुछ आरटीआई कार्यकर्ता और अन्य कार्यकर्ता बन जाते हैं और वे हर किसी पर हमला करना शुरू कर देते हैं।’ (Cockroach Janta Party Founder)

बाद में CJI ने दी सफाई

विवाद बढ़ने के बाद चीफ जस्टिस ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी उन लोगों के लिए थी जो “फर्जी और नकली डिग्री” के जरिए कानूनी पेशे में प्रवेश करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने कहा, ‘मुझे यह पढ़कर बहुत दुख हुआ कि मीडिया के एक वर्ग ने कल एक तुच्छ मामले की सुनवाई के दौरान मेरे द्वारा दिए गए मौखिक बयानों को गलत तरीके से उद्धृत किया है।’ (Cockroach Janta Party Founder)

नेताओं और एक्टिविस्ट्स का भी मिला समर्थन

Cockroach Janta Party को कई नेताओं, एक्टिविस्ट्स, कलाकारों और सोशल मीडिया यूजर्स का समर्थन भी मिला। पार्टी का व्यंग्यात्मक अंदाज युवाओं को तेजी से आकर्षित कर रहा है और इसे इंटरनेट पर नए तरह के ‘डिजिटल विरोध’ के रूप में देखा जा रहा है। (Cockroach Janta Party Founder)

पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking

You Might Also Like

नेपाल बाढ़: भोटे कोशी नदी में फिर बढ़ा जलस्तर, प्रशासन अलर्ट

Education Minister Resigns: युवाओं के दबाव में झुकी मोदी सरकार

NEET Paper Leak: पीएम मोदी ने दिए सख्त कार्रवाई के संकेत, जल्द आएगा नया कानून

Honeymoon Suite Train: फूलों की चादर, गुब्बारों की सजावट… चलती ट्रेन में बना हनीमून सूट, वीडियो वायरल

RJD News: रोहिणी आचार्य का खुला विद्रोह! संजय यादव को नाम लेकर दी सीधी चुनौती

TAGGED:AAP Social Media TeamAbhijeet DipkeCJI Surya Kant ControversyCJP Viral NewsCockroach Janta PartyCockroach Janta Party FounderInstagram Viral PartyPolitical Memes IndiaTrending News IndiaViral Political SatireYouth Protest Online
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
गंजडुंडवारा थाना निरीक्षण करते एसपी ओपी सिंह
उत्तर प्रदेश

कासगंज: एसपी ने किया गंजडुंडवारा थाना निरीक्षण, दिए अहम निर्देश

Meena Chauhan By Meena Chauhan 5 दिन ago
फिरोजपुर मामदोट फायरिंग: बाइक सवार की हत्या, AAP नेता बाल-बाल बचे
Today eNewspaper | 30 August 2026 Breaking News & Headlines
पटना की सड़कों पर उबाल: CM आवास घेराव मार्च में छात्रों-पुलिस के बीच जमकर टकराव
Today eNewspaper | 26 August 2026 Breaking News & Headlines
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?