LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: NEET Paper Leak Mastermind: कोचिंग से क्राइम तक… NEET पेपर लीक के मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी की पूरी कुंडली
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > राष्ट्रीय > NEET Paper Leak Mastermind: कोचिंग से क्राइम तक… NEET पेपर लीक के मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी की पूरी कुंडली
राष्ट्रीय

NEET Paper Leak Mastermind: कोचिंग से क्राइम तक… NEET पेपर लीक के मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी की पूरी कुंडली

Lokhit Kranti
Last updated: 2026-05-16 10:19 अपराह्न
By Lokhit Kranti 3 महीना ago
Share
NEET UG Paper Leak Mastermind
NEET Paper Leak Mastermind: कोचिंग से क्राइम तक... NEET पेपर लीक के मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी की पूरी कुंडली
SHARE

NEET UG Paper Leak Mastermind: देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। सीबीआई ने इस पूरे काले खेल के कथित मास्टरमाइंड डॉक्टर पीवी कुलकर्णी को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी का दावा है कि कुलकर्णी ही इस पूरे पेपर लीक रैकेट का मुख्य सूत्रधार (किंगपिन) है, जिसने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की परीक्षा प्रक्रिया में अपनी पैठ का फायदा उठाकर लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया। शनिवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मास्टरमाइंड पीवी कुलकर्णी और उसकी मुख्य सहयोगी प्रोफेसर मनीषा मंधारे को 10 दिनों की सीबीआई कस्टडी में भेज दिया है। (NEET UG Paper Leak Mastermind)

Contents
कौन है डॉक्टर पीवी कुलकर्णी?मनीषा मंधारे के साथ मिलकर बुना जाल, ऐसे फंसाते थे छात्रअभिभावक की शिकायत से खुला राज और मनी ट्रेलआरोपी प्रोफेसर मनीषा पर कॉलेज की प्रिंसिपल का बयान

सीबीआई अब तक इस हाई-प्रोफाइल मामले में 9 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन पीवी कुलकर्णी की प्रोफाइल ने जांच अधिकारियों को भी चौंका दिया है। कुलकर्णी कोई पेशेवर अपराधी नहीं, बल्कि केमिस्ट्री का एक रिटायर्ड लेक्चरर है, जिसने अपने शैक्षणिक अनुभव और रसूख का इस्तेमाल पेपर लीक के इस संगठित अपराध को अंजाम देने के लिए किया। जांच एजेंसी को अंदेशा है कि पीवी कुलकर्णी सिर्फ NEET 2026 ही नहीं, बल्कि साल 2024 के पेपर लीक और पूर्व में आयोजित हुई कई अन्य परीक्षाओं के घपलों में भी शामिल रहा है, जिसे लेकर उससे गहन पूछताछ की जा रही है। (NEET UG Paper Leak Mastermind)

कौन है डॉक्टर पीवी कुलकर्णी?

डॉक्टर पीवी कुलकर्णी मूल रूप से महाराष्ट्र के लातूर का रहने वाला है। उसने लातूर के प्रतिष्ठित दयानंद विद्या महाविद्यालय (दयानंद शिक्षण संस्था) में लगभग 28 से 30 वर्षों तक बतौर केमिस्ट्री लेक्चरर छात्रों को पढ़ाया है। करीब चार साल पहले शिक्षण कार्य से सेवानिवृत्त (Retire) होने के बाद वह पुणे शिफ्ट हो गया था। लातूर में उसका एक बड़ा मकान है, जिसे फिलहाल हॉस्टल के लिए किराए पर दिया गया है। जांच में सामने आया है कि कुलकर्णी साल 2011 से ‘दीपर’ (DEEPER – Dynamic Entrance Examination Performance Enhancement and Research) नाम की एक संस्था से जुड़ा हुआ था। यह संस्था शुरुआत में छात्रों के मॉक टेस्ट और शैक्षणिक गतिविधियों का संचालन करती थी, लेकिन बाद में इसके जरिए कुलकर्णी ने छात्रों और कोचिंग सेंटरों के बीच अपना एक मजबूत नेटवर्क तैयार कर लिया। (NEET UG Paper Leak Mastermind)

read: छात्रों का भविष्य बेच रहे थे एक्सपर्ट! NEET केस में चौंकाने वाला खुलासा, दो मास्टरमाइंड गिरफ्तार

मनीषा मंधारे के साथ मिलकर बुना जाल, ऐसे फंसाते थे छात्र

सीबीआई की तफ्तीश के मुताबिक, पीवी कुलकर्णी और पुणे के प्रतिष्ठित मॉडर्न कॉलेज की बायोलॉजी प्रोफेसर मनीषा गुरुनाथ मंधारे ने मिलकर इस रैकेट को चलाया। इन दोनों ने पुणे, लातूर और महाराष्ट्र के अन्य जिलों में बड़े पैमाने पर सेमिनार आयोजित किए। इस नेटवर्क में इंजीनियरिंग पृष्ठभूमि वाले पुराने छात्रों को शामिल किया गया, ताकि वे संभावित NEET अभ्यर्थियों (NEET UG Paper Leak Mastermind) तक पहुंच सकें। जांच एजेंसियों का बड़ा दावा,’कोचिंग संस्थानों और मॉक टेस्ट के गुप्त डेटा का इस्तेमाल कर उन छात्रों की पहचान की जाती थी जो पढ़ाई में अकादमिक रूप से कमजोर थे और पैसे वाले परिवारों से ताल्लुक रखते थे। इसके बाद उनसे पेपर लीक के बदले मोटी रकम का सौदा किया जाता था और उन्हें सीक्रेट लोकेशंस पर ले जाकर सवाल-जवाब रटवाए जाते थे।’ (NEET UG Paper Leak Mastermind)

NEET UG Paper Leak Mastermind
NEET UG Paper Leak Mastermind

Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

अभिभावक की शिकायत से खुला राज और मनी ट्रेल

इस पूरे सनसनीखेज मामले का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़ित अभिभावक ने लातूर में स्थानीय पुलिस से शिकायत की। लातूर पुलिस की इनपुट पर जब सीबीआई ने मनी ट्रेल (पैसों के लेन-देन) की जांच की, तो चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए। पुणे पुलिस के सूत्रों के मुताबिक, NEET परीक्षा वाले ठीक उसी दिन प्रोफेसर मनीषा मंधारे के बैंक खाते में ₹10 लाख ट्रांसफर किए गए थे। इसके अलावा कई अन्य छात्रों और अभिभावकों ने भी ₹25,000 से लेकर लाखों रुपये के ट्रांजैक्शन किए थे। फिलहाल सीबीआई की एक विशेष टीम लातूर के आरसीसी (RCC) कोचिंग इंस्टीट्यूट के संचालक शिवराज मोटेगावकर सहित कई कोचिंग मालिकों, छात्रों और अभिभावकों से पूछताछ कर रही है। (NEET UG Paper Leak Mastermind)

आरोपी प्रोफेसर मनीषा पर कॉलेज की प्रिंसिपल का बयान

नीट पेपर लीक मामले में गिरफ्तार हुईं वरिष्ठ शिक्षिका मनीषा मंधारे पुणे के मॉडर्न कॉलेज में पिछले 24 सालों से कार्यरत थी और छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय थीं। उनकी गिरफ्तारी के बाद कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. निवेदिता एकबोटे का बयान सामने आया है। उन्होंने कॉलेज की भूमिका को स्पष्ट करते हुए कहा,’परीक्षा से जुड़ा जो भी काम होता है, वह सीधे नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) और संबंधित प्रोफेसर के बीच होता है। इसकी गोपनीयता के कारण कॉलेज प्रशासन की इसमें कोई भूमिका या हस्तक्षेप नहीं होता है। मनीषा मंधारे का व्यवहार कॉलेज में पिछले 24 सालों से बिल्कुल सामान्य था और उनके खिलाफ कभी कोई शिकायत नहीं मिली थी। हालांकि, जांच एजेंसियों को जो भी सहयोग चाहिए होगा, कॉलेज प्रशासन पूरा सहयोग करने के लिए तैयार है।’ सीबीआई अब पीवी कुलकर्णी और मनीषा को कस्टडी में रखकर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि एनटीए (NTA) के भीतर उनके मददगार कौन थे और इस पूरे सिंडिकेट में और कितने बड़े नाम शामिल हैं। (NEET UG Paper Leak Mastermind)

पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking

You Might Also Like

NEET Paper Leak: पीएम मोदी ने दिए सख्त कार्रवाई के संकेत, जल्द आएगा नया कानून

PM Modi Australia Visit: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच ऐतिहासिक रक्षा समझौता, बढ़ेगी सैन्य विमानों की तैनाती

PM Modi Australia Visit 2026: आतंकवाद, रक्षा और इकोनॉमी पर भारत-ऑस्ट्रेलिया की बड़ी सहमति, PM मोदी का बड़ा बयान

PM Modi Australia Visit: ‘भारत में निवेश का यही सही समय’… ऑस्ट्रेलिया के CEO फोरम से PM मोदी का ग्लोबल संदेश

PM Modi Australia Visit: ‘मां तुझे सलाम’ से लेकर ‘शिव तांडव’ तक… मेलबर्न में PM मोदी के स्वागत की भव्य तस्वीर

TAGGED:education scam IndiaLatur Coaching ScamModern College PuneNEET Paper Leak MastermindNEET UG InvestigationNEET UG Paper Leak MastermindNTA Exam Leak KingpinRouse Avenue Court Remand
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
झांसी व्यापारी गोलीकांड, बाइक सवार बदमाशों का हमला
उत्तर प्रदेश

झांसी व्यापारी गोलीकांड: बाइक सवार बदमाशों ने गल्ला कारोबारी को मारी गोली, हालत गंभीर

Meena Chauhan By Meena Chauhan 5 दिन ago
गाजियाबाद पुलिस के जवानों को स्वतंत्रता दिवस पर मिला पदकों से सम्मान
मुरथल के ढाबे में अब रोबोट परोस रहा खाना, बदल गया परोसने का पूरा सिस्टम
मेरठ डिलीवरी बॉय पिटाई: 5 मिनट की देरी पर भड़का शख्स, फ्लैट में ले जाकर पीटा
गाजियाबाद: पुलिस आयुक्त ने दूधेश्वरनाथ मंदिर पहुंचकर कांवड़ियों को बांटा प्रसाद, की पुष्पवर्षा
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?