Kartik Sharma IPL 2026: आईपीएल 2026 की पिच पर एक नया सितारा चमका है, जिसने न केवल अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को मुंबई इंडियंस के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दिलाई, बल्कि करोड़ों क्रिकेट प्रेमियों का दिल भी जीत लिया। राजस्थान के भरतपुर के रहने वाले 20 वर्षीय कार्तिक शर्मा ने वानखेड़े के मैदान पर वह कर दिखाया, जिसका सपना हर युवा क्रिकेटर देखता है। मिडिल ऑर्डर में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर आए कार्तिक ने दबाव की स्थिति में अपने करियर की सबसे बड़ी पारी खेली। इस पारी के बाद कार्तिक का ‘गन सेलिब्रेशन’ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसने फैंस को युवा महेंद्र सिंह धोनी की याद दिला दी। (Kartik Sharma IPL 2026)
लेकिन कार्तिक की इस चमक के पीछे उनके पिता मनोज शर्मा के संघर्ष और आंसुओं की एक लंबी दास्तां छिपी है। एक समय था जब बेटे के हाथ में बल्ला थमाने के लिए पिता ने अपनी दुकान तक बेच दी थी और परिवार पर 27 लाख रुपये का भारी कर्ज चढ़ गया था। आर्थिक तंगी के उस दौर में पिता ने ट्यूशन पढ़ाकर घर चलाया, लेकिन बेटे के सपनों के बीच कभी गरीबी को नहीं आने दिया। आज जब कार्तिक ने 14.20 करोड़ की अपनी कीमत को सही साबित किया है, तो यह जीत सिर्फ एक खिलाड़ी की नहीं, बल्कि एक पिता के अटूट विश्वास की भी है। (Kartik Sharma IPL 2026)
27 लाख का कर्ज और पिता का अटूट बलिदान
कार्तिक शर्मा का आईपीएल तक का सफर कांटों भरा रहा है। उनके पिता मनोज शर्मा ने अपने बेटे को क्रिकेटर बनाने के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया था। जब संसाधनों की कमी हुई, तो उन्होंने अपनी रोजी-रोटी का जरिया यानी अपनी दुकान बेच दी। उन पर 27 लाख रुपए का कर्ज चढ़ गया था, जिसे चुकाने के लिए वे दिन-रात ट्यूशन पढ़ाया करते थे। कार्तिक की सफलता पर उनके पिता का कहना है कि उनकी सारी मेहनत और संघर्ष सफल हो गया। (Kartik Sharma IPL 2026)
IPL 2026 का सबसे महंगा अनकैप्ड खिलाड़ी
मेगा ऑक्शन में जब चेन्नई सुपर किंग्स ने कार्तिक शर्मा पर 14.20 करोड़ की भारी-भरकम बोली लगाई, तो हर कोई हैरान था। वे आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर बन गए। हालांकि, सीजन की शुरुआत उनके लिए अच्छी नहीं रही। पहले 5 मैचों में वे सिर्फ 58 रन बना सके और उन पर ‘प्राइस टैग’ का दबाव दिखने लगा था। लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ छठे मैच में कार्तिक ने 40 गेंदों में नाबाद 54 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उन्होंने कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर 160 रन का लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। (Kartik Sharma IPL 2026)
धोनी जैसा जश्न और माही की जादुई सलाह
अपनी पहली हाफ सेंचुरी पूरी करने के बाद कार्तिक ने ठीक वैसे ही जश्न मनाया जैसे महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर की शुरुआत में ‘गन सेलिब्रेशन’ किया था। अपनी इस शानदार पारी का श्रेय उन्होंने ‘थाला’ धोनी को देते हुए कहा, ‘मेरी इस इनिंग के पीछे माही भइया की दी हुई सलाह ही है. उन्होंने सलाह दी थी कि बस गेंद को देखकर खेलो. गेंद को सही टाइम करने की कोशिश करो ना कि उसे जोर से मारने की.’ (Kartik Sharma IPL 2026)
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
कोच फ्लेमिंग और कप्तान ऋतुराज हुए मुरीद
कार्तिक की बल्लेबाजी देख टीम के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग गदगद नजर आए। उन्होंने कार्तिक को एक ‘स्पेशल टैलेंट’ करार दिया। वहीं, कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने उनकी तारीफ में कहा,’कार्तिक की पहचान एक सिक्स हिटर की है लेकिन उनके खेल का एक और पहलू भी है, जो MI के खिलाफ दिखा. नंबर 4 पर उतरकर उन्होंने टीम को बैलेंस दिया है. उम्मीद है वो आने वाले सालों में और भी बेहतर करेंगे.’ (Kartik Sharma IPL 2026)
भरतपुर से चेन्नई तक का सफर
भरतपुर की गलियों से निकलकर आईपीएल की चकाचौंध तक पहुंचने वाले कार्तिक शर्मा अब युवाओं के लिए प्रेरणा बन गए हैं। 14.20 करोड़ की बोली और शुरुआती विफलता के बाद जिस तरह उन्होंने खुद को संभाला, वह उनकी मानसिक मजबूती को दर्शाता है। चेन्नई सुपर किंग्स को उनका नया फिनिशर मिल गया है, जो आने वाले समय में टीम की बल्लेबाजी की रीढ़ बन सकता है। (Kartik Sharma IPL 2026)
पढ़े ताजा अपडेट: Hindi News, Today Hindi News, Breaking News



