LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Judge Suicide in Delhi: ‘मैं बहुत परेशान हूं’, दिल्ली के ग्रीन पार्क में जज की खुदकुशी से हड़कंप, पत्नी और IAS साली पर लगे प्रताड़ना के आरोप
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > दिल्ली एनसीआर > Judge Suicide in Delhi: ‘मैं बहुत परेशान हूं’, दिल्ली के ग्रीन पार्क में जज की खुदकुशी से हड़कंप, पत्नी और IAS साली पर लगे प्रताड़ना के आरोप
दिल्ली एनसीआर

Judge Suicide in Delhi: ‘मैं बहुत परेशान हूं’, दिल्ली के ग्रीन पार्क में जज की खुदकुशी से हड़कंप, पत्नी और IAS साली पर लगे प्रताड़ना के आरोप

Lokhit Kranti
Last updated: 2026-05-02 10:06 अपराह्न
By Lokhit Kranti 4 महीना ago
Share
Judge Suicide in Delhi
Judge Suicide in Delhi: 'मैं बहुत परेशान हूं', दिल्ली के ग्रीन पार्क में जज की खुदकुशी से हड़कंप, पत्नी और IAS साली पर लगे प्रताड़ना के आरोप
SHARE

Judge Suicide in Delhi: देश की राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके ग्रीन पार्क से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (DLSA) में सचिव के पद पर तैनात जज अमन कुमार शर्मा ने शुक्रवार रात अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस घटना ने न केवल न्यायिक जगत को स्तब्ध कर दिया है, बल्कि पारिवारिक कलह के उस खौफनाक अंत को भी उजागर किया है, जिससे एक होनहार जज जूझ रहा था। शनिवार को जब उनके बहनोई ने पुलिस को सूचना दी, तब जाकर इस दुखद घटना का खुलासा हुआ। (Judge Suicide in Delhi)

Contents
‘मेरा जीना मुश्किल हो गया है’पत्नी और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोपसीसीटीवी और मोबाइल की जांचअलवर में हुआ अंतिम संस्कार

शुरुआती जांच और परिजनों के बयानों से पता चला है कि अमन शर्मा अपनी वैवाहिक जिंदगी में चल रहे तनाव के कारण बेहद परेशान थे। आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठाने से ठीक पहले उन्होंने राजस्थान के अलवर में रहने वाले अपने पिता को फोन किया था। उस वक्त उनके शब्दों में जो बेबसी और दर्द था, उसने पिता को रात में ही दिल्ली भागने पर मजबूर कर दिया, लेकिन जब तक पिता दिल्ली पहुंचे, तब तक जज अमन शर्मा की सांसें थम चुकी थीं। (Judge Suicide in Delhi)

‘मेरा जीना मुश्किल हो गया है’

शुक्रवार की रात करीब 10 बजे अमन शर्मा ने अपने पिता को आखिरी बार फोन किया। यह महज एक फोन कॉल नहीं, बल्कि एक बेटे की अपने पिता से आखिरी गुहार थी। परिजनों के अनुसार, अमन ने फोन पर सुबकते हुए कहा, ‘मैं बहुत परेशान हूं और मेरा तो जीना मुश्किल हो गया है.’ बेटे की आवाज में घबराहट और परेशानी सुनकर पिता ने उन्हें काफी समझाने की कोशिश की और उसी वक्त अलवर से दिल्ली के लिए रवाना हो गए, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। (Judge Suicide in Delhi)

Delhi News: दिल्ली के द्वारका में मातम, नहाने गए तीन मासूमों की गई जान

पत्नी और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

अमन शर्मा के परिजनों और रिश्तेदारों ने उनकी पत्नी पर प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि अमन की पत्नी खुद एक गजेटेड ऑफिसर हैं और उनकी बहन जम्मू में तैनात एक आईएएस (IAS) अधिकारी हैं। आरोप है कि पिछले दो महीनों से अमन और उनकी पत्नी के बीच विवाद चरम पर था। परिजनों का कहना है कि पत्नी की बहन यानी अमन की साली का घर के मामलों में जरूरत से ज्यादा हस्तक्षेप था, जिससे घर में कलश और तनाव का माहौल बना रहता था। इसी मानसिक दबाव के कारण अमन ने यह कदम उठाया। (Judge Suicide in Delhi)

सीसीटीवी और मोबाइल की जांच

सफदरजंग थाना पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और गहराई से जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अमन शर्मा का मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिया है ताकि कॉल रिकॉर्ड्स और संदेशों के जरिए मौत की असली वजह तक पहुंचा जा सके। इसके अलावा, ग्रीन पार्क स्थित उस बिल्डिंग के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के वक्त घर में कौन-कौन मौजूद था और क्या कोई उकसाने वाला तत्व वहां था। (Judge Suicide in Delhi)

Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

अलवर में हुआ अंतिम संस्कार

पोस्टमार्टम के बाद शनिवार शाम को जज अमन शर्मा का शव उनके परिजनों को सौंप दिया गया। परिजन शव लेकर राजस्थान के अलवर चले गए, जहां गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार किया गया। एक सफल न्यायिक अधिकारी का इस तरह चले जाना समाज और न्याय प्रणाली के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत के सटीक समय और कारण की पुष्टि हो सके। (Judge Suicide in Delhi)

पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking

You Might Also Like

Education Minister Resigns: युवाओं के दबाव में झुकी मोदी सरकार

Delhi Crime News: अंकित शर्मा मर्डर केस में काउंटडाउन शुरू, 13 जुलाई को आएगा अदालत का बड़ा निर्णय

Delhi Government News: दिल्ली की महिलाओं के लिए खुशखबरी, हर महीने खाते में आएंगे ₹2500

Kejriwal Sheeshmahal: केजरीवाल के शीशमहल को मिलेगा नया अवतार, बनेगा दिल्ली का पहला स्टेट गेस्ट हाउस

Delhi Riots 2020: दिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद और शरजील इमाम को झटका, कोर्ट ने नहीं दी राहत

TAGGED:Delhi Green Park NewsJudge Aman Sharma SuicideJudge Suicide CaseJudge Suicide in DelhiMarital Dispute Suicide
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
तालाब में डूबने से मौत झांसी मऊरानीपुर हादसा
उत्तर प्रदेश

तालाब में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत, गांव में मातम

Meena Chauhan By Meena Chauhan 10 घंटे ago
कांवड़ यात्रा 2026 सफल संपन्न होने पर डीसीपी ग्रामीण का भव्य स्वागत
प्रतापविहार में फायरिंग: विवाद में युवक को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती
लखीसराय भगदड़: अशोक धाम मंदिर में करंट की अफवाह से मची अफरा-तफरी, 7 की मौत
सूरत में फर्जी APK फाइलों से 125 करोड़ की साइबर ठगी, बड़ा नेटवर्क बेनकाब
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?