LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Mamata vs Exit Polls: स्टॉक मार्केट को बचाने के लिए झूठ बोल रही BJP, ममता बनर्जी का एग्जिट पोल पर बड़ा हमला
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > पश्चिम बंगाल > Mamata vs Exit Polls: स्टॉक मार्केट को बचाने के लिए झूठ बोल रही BJP, ममता बनर्जी का एग्जिट पोल पर बड़ा हमला
पश्चिम बंगाल

Mamata vs Exit Polls: स्टॉक मार्केट को बचाने के लिए झूठ बोल रही BJP, ममता बनर्जी का एग्जिट पोल पर बड़ा हमला

Lokhit Kranti
Last updated: 2026-05-02 7:55 अपराह्न
By Lokhit Kranti 3 महीना ago
Share
Mamata vs Exit Polls
Mamata vs Exit Polls: 70% बैटरी का गणित! अभिषेक बनर्जी ने बताया मतगणना में गड़बड़ी पकड़ने का 'मास्टर फॉर्मूला'
SHARE

Mamata vs Exit Polls: पश्चिम बंगाल में चुनावी नतीजों से ठीक पहले राजनीतिक सरगर्मी चरम पर पहुंच गई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल के तमाम अनुमानों को सिरे से खारिज करते हुए इसे ‘स्टॉक मार्केट का हेरफेर’ करार दिया है। टीएमसी के काउंटिंग एजेंट्स के साथ एक महत्वपूर्ण वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान ममता ने साफ कहा कि ये आंकड़े केवल निवेशकों को बचाने और मनोवैज्ञानिक दबाव बनाने के लिए दिखाए जा रहे हैं। उन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस (TMC) इस बार 200 से ज्यादा सीटें जीतकर बंगाल की सत्ता में जोरदार वापसी करने जा रही है। (Mamata vs Exit Polls)

Contents
‘स्टॉक मार्केट बचाने के लिए दिखाए जा रहे एग्जिट पोल’एजेंट्स के लिए ‘सुरक्षा मंत्र’अभिषेक बनर्जी का ‘70% बैटरी’ फॉर्मूला‘झंडा और डंडा साथ रखें, दें करारा जवाब’री-काउंटिंग और सतर्कता पर जोर

ममता बनर्जी ने न केवल जीत का भरोसा जताया, बल्कि मतगणना के दिन के लिए अपने कार्यकर्ताओं को ‘वोकल टॉनिक’ भी दिया। उन्होंने भाजपा पर चुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए एजेंट्स को अंत तक डटे रहने का निर्देश दिया। ममता ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि काउंटिंग के दिन ‘खेला’ होगा और उनकी टीम हर पैंतरे का जवाब देने के लिए तैयार है। अभिषेक बनर्जी ने भी इस दौरान तकनीक और सतर्कता का मंत्र देते हुए एजेंट्स को ईवीएम और वीवीपैट (VVPAT) की बारीकियों से अवगत कराया। (Mamata vs Exit Polls)

‘स्टॉक मार्केट बचाने के लिए दिखाए जा रहे एग्जिट पोल’

ममता बनर्जी ने एग्जिट पोल की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए इसे भाजपा की साजिश बताया। उन्होंने कहा, ‘एग्जिट पोल कुछ भी नहीं हैं. उन्हें स्टॉक मार्केट को बचाने के लिए दिखाया जा रहा है. हम सिर्फ जीत नहीं रहे हैं. हम बड़े अंतर से जीत रहे हैं. हम 200 से ज्यादा सीटें जीतकर जीत रहे हैं.’ (Mamata vs Exit Polls)

read also: बंगाल में 15 बूथों पर री-पोलिंग, EVM सुरक्षा और आरोपों के बीच सियासी तनाव चरम पर

एजेंट्स के लिए ‘सुरक्षा मंत्र’

मतगणना केंद्र पर सुरक्षा को लेकर ममता बनर्जी बेहद सतर्क नजर आई। उन्होंने एजेंट्स को बाहरी खाने से बचने की सलाह दी। ममता ने निर्देश दिया, ‘खाना काउंटिंग एजेंट खुद घर से ले जाएंगे. हल्का लंच दिया जाएगा. कोई भी पिछले दिन का पान, जर्दा या कुछ और नहीं खाएगा. बाहर का खाना मत ले जाएं. कोई कुछ मिला सकता है.’ उन्होंने आगे कहा कि दोपहर 2 बजे के बाद भी सेंटर नहीं छोड़ना है और जीत का सर्टिफिकेट मिलने तक अपनी जगह पर डटे रहना है। (Mamata vs Exit Polls)

अभिषेक बनर्जी का ‘70% बैटरी’ फॉर्मूला

अभिषेक बनर्जी ने तकनीकी पहलुओं पर जोर देते हुए एजेंट्स को बताया कि मशीन लाने के बाद फॉर्म 17C से सीरियल नंबर मैच करना अनिवार्य है। उन्होंने एक खास बात बताई, ‘जब मशीन काउंटिंग टेबल पर लाई जाएगी, तो वे बैटरी परसेंटेज चेक करेंगे. अगर यह परसेंटेज 70 परसेंट या उससे ज्यादा हुआ, तो वे तुरंत VVPAT काउंटिंग की मांग करेंगे, क्योंकि पूरे दिन के बाद, यह परसेंटेज 50 के आस-पास होना चाहिए.’ (Mamata vs Exit Polls)

Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

‘झंडा और डंडा साथ रखें, दें करारा जवाब’

चुनाव आयोग और केंद्रीय बलों के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अभिषेक बनर्जी ने कार्यकर्ताओं को ‘तैयार’ रहने को कहा। उन्होंने नंदीग्राम की घटना को याद दिलाते हुए कड़ा संदेश दिया, ‘CRPF डंडा मार रही है. तुम भी डंडा और झंडा दोनों रखो. अगर एक भी आदमी को गलत तरीके से लाठियों से पीटा गया, तो बंगाल के लोग जवाब देंगे. जब तक कैंडिडेट को सर्टिफिकेट नहीं मिल जाता, तब तक बाहर मत जाना.’ (Mamata vs Exit Polls)

री-काउंटिंग और सतर्कता पर जोर

ममता बनर्जी ने निर्देश दिया कि यदि जीत का अंतर 200-300 वोटों का हो, तो तुरंत री-काउंटिंग की मांग की जाए। उन्होंने कहा कि सुबह 5 बजे ही काउंटिंग सेंटर पहुंच जाएं और सबसे अगली लाइन में बैठें ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। उन्होंने उन कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने का भी वादा किया जिन्होंने चुनावी हिंसा या केंद्रीय बलों की ‘क्रूरता’ का सामना किया है। (Mamata vs Exit Polls)

पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking

You Might Also Like

Baruipur Gang Rape Case: बंगाल में 12 साल की लड़की के साथ वो हुआ जिसे सुन रूह कांप जाएगी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोले आरोपियों के काले राज!

PM Modi Tribute: PM मोदी ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया नमन, 370 हटाने को बताया ऐतिहासिक फैसला

West Bengal Rath Yatra Grant: जगन्नाथ रथ यात्रा आयोजकों को 5 लाख, दुर्गा पूजा से अलग नई फंडिंग योजना लागू

West Bengal Public Property Law: तोड़फोड़ पर अब भारी पड़ेगी कीमत, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों से तीन गुना वसूली, नहीं चुकाई रकम तो होगी नीलामी

‘क्या मैं मर गई हूं?’ बागियों पर भड़कीं ममता बनर्जी, खुद संभाली TMC की कमान

TAGGED:Abhishek BanerjeeExit Poll RejectionMamata BanerjeeMamata vs Exit PollsTMC VictoryWest Bengal Election Results 2026
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Share
Leave a comment

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
झांसी कटेरा में साइबर फ्रॉड को लेकर पुलिस की छापामार कार्रवाई, हिरासत में लोग
उत्तर प्रदेश

झांसी के कटेरा में साइबर फ्रॉड पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 100 से अधिक लोग हिरासत में

Meena Chauhan By Meena Chauhan 4 घंटे ago
बरेली: DM की लाइव मॉनिटरिंग व्यवस्था अब सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तक विस्तारित
Ghaziabad Police ने जयपुरिया मॉल मारपीट मामले में शुरू की सख्त कार्रवाई
PhD Course Work Exam में नियमों की अनदेखी का आरोप, मिथिला विश्वविद्यालय फिर विवादों में
Jhansi Encounter: संजय सिंह हत्याकांड का दूसरा इनामी शूटर गिरफ्तार
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?