LokhitkrantiLokhitkrantiLokhitkranti
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Reading: Aamir Khan: कैसे हिट फिल्में चुनते हैं मिस्टर परफेक्शनिस्ट? आमिर ने खुद बताया राज!
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
Font ResizerAa
LokhitkrantiLokhitkranti
Search
  • होम
  • मेरा शहर
    • गाजियाबाद
    • नोएडा
    • हापुड़
    • मुजफ्फरनगर
    • दिल्ली एनसीआर
  • राज्य
    • दिल्ली एनसीआर
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • झारखंड
    • आंध्र प्रदेश
    • हिमाचल प्रदेश
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • मध्य प्रदेश
    • बिहार
    • पश्चिम बंगाल
    • पंजाब
    • जम्मू-कश्मीर
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राजनीति
  • ताज़ा खबरे
  • शिक्षा
  • ई पेपर
  • अन्य
    • खेल
    • बॉलीवुड
    • लाइफस्टाइल
    • टेक्नोलॉजी
    • जीडीए
    • हेल्थ
    • ट्रेंडिंग
    • वायरल
    • धर्म कर्म
    • बिज़नेस
    • ऑटोमोबाइल
    • जॉब
    • मनोरंजन
Have an existing account? Sign In
Follow US
Lokhitkranti > बॉलीवुड > Aamir Khan: कैसे हिट फिल्में चुनते हैं मिस्टर परफेक्शनिस्ट? आमिर ने खुद बताया राज!
बॉलीवुडमनोरंजन

Aamir Khan: कैसे हिट फिल्में चुनते हैं मिस्टर परफेक्शनिस्ट? आमिर ने खुद बताया राज!

Lokhit Kranti
Last updated: 2026-05-02 7:42 pm
Lokhit Kranti Published 2026-05-02
Share
Aamir Khan Script Selection
Aamir Khan: कैसे हिट फिल्में चुनते हैं मिस्टर परफेक्शनिस्ट? आमिर ने खुद बताया राज!
SHARE

Aamir Khan Script Selection: बॉलीवुड के ‘मिस्टर परफेक्शनिस्ट’ आमिर खान अपनी फिल्मों के चयन के लिए पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। उनकी फिल्में न केवल बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ती हैं, बल्कि समाज को एक नया नजरिया भी देती हैं। इन दिनों आमिर अपने बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी की फिल्म ‘एक दिन’ (Ek Din) के प्रमोशन में व्यस्त हैं, जिसे उन्होंने खुद प्रोड्यूस किया है। इसी दौरान स्टैंड-अप कॉमेडियन जाकिर खान को दिए एक खास इंटरव्यू में आमिर ने उस ‘सीक्रेट’ से पर्दा उठाया है कि आखिर वह किसी कहानी को ग्रीन सिग्नल देने से पहले क्या देखते हैं। (Aamir Khan Script Selection)

Contents
‘स्क्रिप्ट चुनते वक्त नहीं होता कोई ‘हिडन एजेंडा’Raja Shivaji Movie: ‘राजा शिवाजी’ के हैं दीवाने? तो ओटीटी पर मिस न करें ये 7 ऐतिहासिक मास्टरपीसजब दोस्तों ने कहा था ‘डॉक्यूमेंट्री’ है यह फिल्मपिता की जद्दोजहद देख लिया थाबेटे जुनैद की चर्चा

आमिर खान का कहना है कि जब वह कोई कहानी सुनते हैं, तो उनके दिमाग में कोई व्यावसायिक एजेंडा नहीं होता। वह एक फिल्म निर्माता के बजाय एक आम दर्शक की तरह कहानी को महसूस करते हैं। आमिर के मुताबिक, अगर कोई कहानी उनके दिल को छू लेती है और उन्हें कुछ नया करने के लिए उत्साहित करती है, तभी वह उसे पर्दे पर उतारने का फैसला करते हैं। उन्होंने साफ किया कि वह कभी भी यह सोचकर फिल्म नहीं बनाते कि इस वक्त बाजार में क्या चल रहा है या कौन सा जॉनर ट्रेंड में है। (Aamir Khan Script Selection)

‘स्क्रिप्ट चुनते वक्त नहीं होता कोई ‘हिडन एजेंडा’

जाकिर खान के साथ बातचीत में आमिर खान ने अपनी कार्यप्रणाली पर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कहानी का चुनाव उनके लिए एक भावनात्मक प्रक्रिया है। आमिर ने कहा, ‘जब मैं कहानी चुन रहा हूं या कहानी सुन रहा हूं. उस वक्त मेरे जहन में कोई एजेंडा नहीं रहता है कि मैं ऐसी कहानी चुनूं या वैसी कहानी चुनूं. उस वक्त मैं ऑडियंस की तरह रहता हूं, जब ऑडियंस फिल्म देखती है. जब कहानी मेरे दिल को छू लेती है. मुझे एक्साइट करती है. कुछ नया कह रही है, कुछ ऐसा कह रही है, जिससे मैं बहुत एक्साइट हो रहा हूं. फिर मैं फैसला करता हूं कि मुझे ये प्रोड्यूस करनी है.’ (Aamir Khan Script Selection)

Aamir Khan Script Selection
Aamir Khan Script Selection

Raja Shivaji Movie: ‘राजा शिवाजी’ के हैं दीवाने? तो ओटीटी पर मिस न करें ये 7 ऐतिहासिक मास्टरपीस

जब दोस्तों ने कहा था ‘डॉक्यूमेंट्री’ है यह फिल्म

आमिर ने अपनी कल्ट क्लासिक फिल्म ‘तारे जमीन पर’ का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे वह मार्केट के खिलाफ जाकर रिस्क लेते हैं। उन्होंने याद किया कि जब वह इस फिल्म को बनाने की तैयारी कर रहे थे, तो कई लोगों ने उन्हें चेतावनी दी थी। आमिर ने बताया, ‘तारे जमीन पर जब मैंने सुनी थी तो मुझे बहुत पसंद आई थी. जब मैंने तय किया कि मैं वो फिल्म बनाउंगा तो मेरे दोस्त-यार ने मुझसे कहा कि तुम ये फिल्म क्यों बना रहे है. ये डिस्लेक्सिया पर फिल्म है, एक बच्चे की कहानी है, कौन देखने वाला है, लगभग डॉक्यूमेंट्री टाइप की फिल्म है. खैर मुझे तो बहुत पसंद आई थी इसलिए मैंने किया. मैं उस टाइप का प्रोड्यूसर हूं जो मार्केट में क्या चल रहा है इस वक्त, मैं वो देखकर प्रोड्यूस नहीं करता.’ (Aamir Khan Script Selection)

Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

पिता की जद्दोजहद देख लिया था

इंटरव्यू के दौरान आमिर ने एक बेहद निजी बात साझा की। उन्होंने बताया कि उनके पिता ताहिर हुसैन एक फिल्म निर्माता थे, और उन्होंने बचपन से ही एक प्रोड्यूसर की मुश्किलों और संघर्षों को करीब से देखा था। यही वजह थी कि वह कभी फिल्म निर्माण के क्षेत्र में नहीं आना चाहते थे। आमिर ने कहा, ‘मैं जब नया नया आया था इंडस्ट्री में. मेरे पिता ताहिर हुसैन साब फिल्म प्रोड्यूसर थे. मैंने उनकी जद्दोजहद देखकर तय किया था कि मुझे लाइफ में प्रोड्यूसर नहीं बनना हैं. ये अजीब बात है कि जब आप ये कहते हैं न कि मैं ये कभी नहीं करूंगा तो वो होती ही होता है. कभी ये नहीं कहना चाहिए की कभी नहीं करूंगा.’ आमिर ने बताया कि ‘लगान’ की स्क्रिप्ट इतनी जादुई थी कि वह अपने इस संकल्प को तोड़कर प्रोड्यूसर बनने पर मजबूर हो गए। (Aamir Khan Script Selection)

बेटे जुनैद की चर्चा

फिलहाल आमिर खान अपने बेटे जुनैद खान की फिल्म ‘एक दिन’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। 1 मई को रिलीज हुई यह फिल्म आमिर के होम प्रोडक्शन के तहत बनी है। आमिर का कहना है कि उन्होंने इस फिल्म के लिए भी उसी मापदंड का इस्तेमाल किया है कहानी की ताकत। जुनैद की पहली फिल्म के लिए आमिर ने जिस तरह की स्क्रिप्ट चुनी है, वह एक बार फिर साबित करता है कि वह लीक से हटकर काम करने में विश्वास रखते हैं। (Aamir Khan Script Selection)

पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking

You Might Also Like

Lockupp 2: प्यार में हमेशा हार मिली… गौरव खन्ना की एंट्री से पहले आकांक्षा चमोला का दर्दनाक बयान

TV Celebrity News: ‘अगर अलग थे तो साथ क्यों दिखे?’ आकांक्षा-गौरव विवाद पर हिना खान और रुबीना दिलैक का बयान

Lock Upp Reality Show News: आकांक्षा चमोला ने राम कपूर को लेकर लिया बड़ा फैसला, बोलीं- सबसे पहले आपके पास आऊंगी

PM Modi Indonesia Visit: जकार्ता में PM मोदी के मुंह से गूंजा ‘कुछ कुछ होता है’, करण जौहर ने कहा- शुक्रिया

Maatrubhumi Movie: क्या जल्द रिलीज होगी ‘मातृभूमि’? सलमान खान के नए पोस्ट ने बढ़ाई उत्सुकता

TAGGED:Aamir KhanAamir Khan ScriptAamir Khan Script SelectionBollywood News 2026.Ek Din MovieJunaid KhanLagaanMr Perfectionist Success.Taare Zameen ParZakir Khan Interview
Share This Article
Facebook Twitter Email Print
Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Follow US

Find US on Social Medias
FacebookLike
TwitterFollow
YoutubeSubscribe
TelegramFollow
Popular News
Bareilly News
उत्तर प्रदेश

Bareilly News: कांवड़ यात्रा को लेकर बरेली में हाई लेवल समीक्षा

News Desk News Desk 2026-07-31
Premanand Maharaj के लिए निकली अनोखी दंडवत कांवड़ यात्रा
Today eNewspaper | 03 August 2026 Breaking News & Headlines
Bareilly Kanwar Yatra: सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट, CCTV और मेडिकल टीम तैनात
Ghaziabad Nagar Nigam: कावड़ मार्ग का निरीक्षण कर दूधेश्वर नाथ पहुंचे नगर आयुक्त
- Advertisement -
Ad imageAd image

Categories

  • ताज़ा खबरे
  • बॉलीवुड
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • धर्म कर्म
  • वायरल
  • बिज़नेस

About US

लोकहित क्रांति न्यूज़ एक निष्पक्ष, विश्वसनीय और जनहित को समर्पित डिजिटल समाचार मंच है। हमारा उद्देश्य देश–दुनिया की ताज़ा, सटीक और प्रमाणिक ख़बरें आप तक तेज़ी से पहुँचाना है।
Quick Link
  • About Us
  • Terms and Condition
  • DNPA Code of Ethics
Must Read
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Grievance Redressal Policy

Follow Us

Lokhit Kranti
Copyrights © Lokhit Kranti. All Rights Reserved.
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?