Chhattisgarh : त्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक रेप पीड़िता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के काफिले के सामने बैठकर जोरदार प्रदर्शन करती नजर आ रही है। रेप पीड़िता ने ये प्रदर्शन उस वक्त किया जब मुख्यमंत्री रावत नाच महोत्सव में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे थे। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि किस तरह से पीड़िता ने मुख्यमंत्री की गाड़ी रोककर पुलिस और प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया और न्याय की गुहार लगाई।
Chhattisgarh : अब पढ़े क्या है पूरा मामला…
मामले में जानकारी देते हुए बिलासपुर के मंगला क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने बताया कि उसके साथ पहले दुष्कर्म हुआ था और आरोपी को जेल भेजा गया था। लेकिन जेल से रिहा होने के बाद आरोपी और उसकी पत्नी ने उसके घर में घुसकर न सिर्फ बेरहमी से उसकी पिटाई की, बल्कि उसके छोटे बच्चों के साथ अमानवीय और अश्लील हरकतें भी की। उसने इस घटना की शिकायत कई बार पुलिस से की। लेकिन पुलिस ने न तो FIR दर्ज की और न ही कोई कार्रवाई। जिसके बाद मजबूर होकर उसने कलेक्टर कार्यालय का रुख किया। कलेक्टर कार्यालय में गुहार लगाने के बाद पुलिस ने मामला तो दर्ज किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं।
Chhattisgarh : मुख्यमंत्री से की न्याय की मांग
अंत में गुस्से में आकर महिला ने मुख्यमंत्री के काफिले को लगभग 15 मिनट तक रोका और न्याय की मांग की। इस दौरान उसने अपनी चोटों और पिटाई के निशान का वीडियो भी दिखाया, जो उसकी आपबीती की पुष्टि करता है।
फिलहाल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पीड़िता की शिकायत पर तुरंत संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को मामले की जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए है।
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/sports-rishabh-pant-said-goodbye-to-delhi-capitals-wrote-i-am-your-own-rishabh-pant/



