Aishwarya-Abhishek Anniversary: बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में शुमार ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिनेता अभिषेक बच्चन की शादी को आज 19 साल पूरे हो गए हैं। इस खास मौके पर ऐश्वर्या राय ने अपने प्रशंसकों को एक बड़ा सरप्राइज देते हुए पति अभिषेक और बेटी आराध्या के साथ एक बेहद प्यारी फैमिली सेल्फी शेयर की है। 20 अप्रैल 2026 को अपनी 19वीं वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे इस कपल की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर आते ही जंगल की आग की तरह वायरल हो गई है। फैंस इस ‘पॉवर कपल’ को सालगिरह की ढेरों बधाइयां दे रहे हैं।
यह पोस्ट इसलिए भी खास है क्योंकि ऐश्वर्या राय बच्चन सोशल मीडिया पर बहुत कम सक्रिय रहती हैं और उन्होंने पूरे एक साल के लंबे अंतराल के बाद अभिषेक बच्चन के साथ कोई तस्वीर साझा की है। दिलचस्प बात यह है कि आज का दिन बच्चन परिवार के लिए दोहरी खुशी लेकर आया है। एक तरफ जहां शादी की सालगिरह का जश्न है, वहीं दूसरी ओर आज ही अभिषेक बच्चन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘राजा शिवाजी’ का ट्रेलर भी लॉन्च हुआ है। ऐश्वर्या की इस पोस्ट ने उन तमाम अफवाहों पर भी विराम लगा दिया है जो अक्सर सोशल मीडिया पर उनके रिश्तों को लेकर उड़ती रहती हैं। (Aishwarya-Abhishek Anniversary)
ट्रेलर लॉन्च के बाद सामने आई एनिवर्सरी सेल्फी
ऐश्वर्या राय ने सोमवार रात करीब 8 बजे अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दो तस्वीरें साझा की। इन तस्वीरों में ऐश्वर्या और आराध्या के साथ अभिषेक बच्चन मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। गौर करने वाली बात यह है कि अभिषेक उसी कपड़ों में दिख रहे हैं जो उन्होंने आज शाम अपनी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में पहने थे। इससे साफ है कि इवेंट से फ्री होने के बाद अभिषेक ने अपने परिवार के साथ इस खास दिन का जश्न मनाया। (Aishwarya-Abhishek Anniversary)

सोशल मीडिया पर ‘व्यूज’ और ‘लाइक्स’ का तूफान
जैसे ही ऐश्वर्या ने रेड हार्ट इमोजी के साथ यह पोस्ट किया, चंद मिनटों में ही इस पर हजारों लाइक्स और कमेंट्स की बाढ़ आ गई। फैंस इस तस्वीर को ‘दिन की सबसे बेस्ट फोटो’ बता रहे हैं। ऐश्वर्या की सादगी और आराध्या की मुस्कान ने एक बार फिर नेटिजन्स का दिल जीत लिया है। एक साल बाद कपल को साथ देखकर उनके चाहने वाले भावुक भी नजर आए। (Aishwarya-Abhishek Anniversary)
2007 में हुई थी ‘सदी की सबसे बड़ी शादी’
अभिषेक और ऐश्वर्या ने साल 2007 में 20 अप्रैल को एक निजी लेकिन भव्य समारोह में शादी की थी। शादी से पहले दोनों ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया और कई सुपरहिट फिल्मों में साथ काम भी किया। पिछले 19 सालों से यह जोड़ी बॉलीवुड के सबसे स्थिर और सम्मानित परिवारों में से एक मानी जाती है। हालांकि ऐश्वर्या फिलहाल फिल्मों से थोड़ा ब्रेक पर हैं, लेकिन उनकी लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। (Aishwarya-Abhishek Anniversary)
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
‘राजा शिवाजी’ से धमाका
अभिषेक बच्चन इन दिनों अपने करियर के बेहतरीन दौर में हैं। रितेश देशमुख के निर्देशन और अभिनय वाली फिल्म ‘राजा शिवाजी’ में अभिषेक एक बेहद महत्वपूर्ण और शक्तिशाली भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म का ट्रेलर आज ही रिलीज हुआ है जिसे दर्शकों की जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। ऐसे में वेडिंग एनिवर्सरी की खुशी अभिषेक के लिए और भी बढ़ गई है। (Aishwarya-Abhishek Anniversary)
पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking



