Ahaan Panday Aneet Padda New Film: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर मोहित सूरी एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर ‘म्यूजिकल रोमांस’ का जादू बिखेरने के लिए तैयार हैं। अपनी डेब्यू फिल्म ‘सैयारा’ (Saiyaara) से रातों-रात 500 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली अहान पांडे और अनीत पड्डा की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। पिछले साल की सबसे बड़ी हिट्स में से एक देने के बाद, इस यंग और टैलेंटेड जोड़ी पर मोहित सूरी ने दोबारा दांव खेला है। फैंस इस खबर के आने के बाद से ही फिल्म के टाइटल और कहानी को लेकर काफी उत्साहित थे, जिस पर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है। (Ahaan Panday Aneet Padda New Film)
यश राज फिल्म्स (YRF) के बैनर तले बनने वाली इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा पिछले हफ्ते ही की गई थी। अब वैरायटी इंडिया की एक ताजा रिपोर्ट ने फिल्म के वर्किंग टाइटल का खुलासा कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट का नाम फिलहाल ‘सतरंगा’ (Satrangi) रखा गया है। मोहित सूरी अपनी फिल्मों में संगीत और भावनाओं के अनूठे मिश्रण के लिए जाने जाते हैं, और ‘सतरंगा’ भी इसी शैली की एक ‘ट्विस्टेड म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा’ होने वाली है। (Ahaan Panday Aneet Padda New Film)
क्या होगा फिल्म का फाइनल टाइटल?
फिल्म का वर्किंग टाइटल ‘सतरंगा’ रखा गया है, जो फिल्म की रंगीन और जटिल प्रेम कहानी की ओर इशारा करता है। हालांकि, गौर करने वाली बात यह है कि यह नाम फिलहाल T-Series के पास रजिस्टर्ड है, जिसके कारण मेकर्स और म्यूजिक लेबल के बीच बातचीत का दौर जारी है। ‘ये देखना अभी बाकी है कि मेकर्स इसी टाइटल को फाइनल करते हैं या फिल्म का नाम कुछ और रखने वाले हैं।’ फिल्म की कहानी से यह नाम पूरी तरह मेल खाता है, इसलिए मेकर्स इसे ही बरकरार रखने की कोशिश में जुटे हैं। (Ahaan Panday Aneet Padda New Film)
पढ़ें: Varun Dhawan की फिल्म में AI बच्चों को देख भड़के फैंस, विवाद बढ़ने पर मेकर्स ने दी सफाई
यश राज फिल्म्स और मोहित सूरी का महा-कोलेब्रेशन
मोहित सूरी पहली बार अहान पांडे और अनीत पड्डा को यश राज फिल्म्स जैसे बड़े प्रोडक्शन हाउस के साथ निर्देशित करेंगे। ‘सैयारा’ की ऐतिहासिक सफलता ने अहान और अनीत को इंडस्ट्री के नए सुपरस्टार्स के रूप में स्थापित कर दिया है। मोहित सूरी फिलहाल फिल्म की स्क्रिप्ट को अंतिम रूप दे रहे हैं। फिल्म में संगीत की अहम भूमिका होगी, जो मोहित सूरी की फिल्मों की यूएसपी (USP) रही है। (Ahaan Panday Aneet Padda New Film)
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
शूटिंग और रिलीज डेट पर अपडेट
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘सतरंगा’ की शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है। मेकर्स इसे बड़े पैमाने पर शूट करने का प्लान बना रहे हैं। फिल्म की रिलीज को लेकर बताया जा रहा है कि इसे 2027 के आखिर में सिनेमाघरों में उतारा जाएगा। लंबी रिलीज विंडो का कारण फिल्म के पोस्ट-प्रोडक्शन और म्यूजिक पर दिया जाने वाला विशेष ध्यान है। (Ahaan Panday Aneet Padda New Film)
अहान और अनीत के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
मोहित सूरी की इस फिल्म के अलावा अहान पांडे फिलहाल अली अब्बास जफर की एक बड़े बजट वाली एक्शन-रोमांस फिल्म की तैयारियों में व्यस्त हैं। वहीं, अनीत पड्डा जल्द ही मैडॉक फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘शक्ति शालिनी’ में अपना जलवा बिखेरती नजर आएंगी। ‘सैयारा’ के बाद इन दोनों सितारों की केमिस्ट्री को दोबारा देखना फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा। (Ahaan Panday Aneet Padda New Film)
पढ़े ताजा अपडेट : Hindi News, Today Hindi News, Breaking



