ब्रीच कैंडी अस्पताल ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन
अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर प्रतीत समदानी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य स्थिति पर आधिकारिक बयान जारी किया है। उन्होंने बताया,’आशा भोंसले जी को शनिवार दोपहर हार्ट अटैक आने के बाद ब्रीच कैंडी अस्पताल में लाया गया। उन्हें फिलहाल इमरजेंसी मेडिकल सर्विसेज यूनिट में रखा गया है, जहां विशेषज्ञों की एक टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है। उनका इलाज जारी है और हम उनकी स्थिति पर करीब से नजर बनाए हुए हैं।’ Asha Bhosle Hospitalized Read Also: Jewar Airport Jobs 2026: करियर बनाने का शानदार मौका! जेवर एयरपोर्ट में जल्द शुरू होगी भर्ती प्रक्रियापरिवार की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार
हालांकि अस्पताल ने स्थिति स्पष्ट कर दी है, लेकिन आशा भोंसले के परिवार या उनके करीबियों की तरफ से अब तक कोई विस्तृत बयान सामने नहीं आया है। 92 साल की उम्र में इस तरह की स्वास्थ्य संबंधी समस्या ने उनके प्रशंसकों को गहरी चिंता में डाल दिया है। अस्पताल के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और कई वीआईपी हस्तियों के वहां पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। Asha Bhosle Hospitalized Latest News Update Uttar Pradesh News,उत्तराखंड की ताज़ा ख़बरसात दशकों का शानदार सफर और उपलब्धियां
आशा भोंसले भारतीय संगीत जगत का वो चमकता सितारा हैं, जिन्होंने पिछले 70 सालों से अपनी आवाज का जादू बिखेरा है। उन्होंने न केवल हिंदी, बल्कि 20 से अधिक भारतीय और कई विदेशी भाषाओं में हजारों गीतों को अपनी आवाज दी है। उनके नाम दुनिया में सबसे ज्यादा गाने रिकॉर्ड करने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी रहा है। Asha Bhosle Hospitalized
पढ़े ताजा अपडेट: Hindi News, Today Hindi News, Breaking News



