UP By-Election Results 2024 : उत्तर प्रदेश में 9 सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ चुके है। नतीजों के अनुसार, भाजपा के नेतृत्व वाले NDA ने 9 में से 7 सीटें पर जीत हासिल की है। जबकि अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी के हाथ केवर 2 ही सीटें लग पाई है। नतीजे सामने आने के बाद सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि “यूपी में 9 में से 7 सीट जीतने का श्रेय पीएम मोदी के नेतृत्व को जाता है। मैं पार्टी पदाघिकारी और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं। डबल इंजन की सरकार से लोग खुश हैं।”
UP By-Election Results 2024 : अखिलेश यादव का नतीजों पर आया पहला रिएक्शन
वहीं दूसरी तरफ नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए अखिलेश यादव ने X पर ट्वीट करते हुए लिखा कि “इलेक्शन’ को ‘करप्शन’ का पर्याय बनानेवालों के हथकंडे तस्वीरों में क़ैद होकर दुनिया के सामने उजागर हो चुके हैं। दुनिया से लेकर देश और उत्तर प्रदेश ने इस उपचुनाव में चुनावी राजनीति का सबसे विकृत रूप देखा। असत्य का समय हो सकता है लेकिन युग नहीं। अब तो असली संघर्ष शुरू हुआ है… बाँधो मुट्ठी, तानो मुट्ठी और पीडीए का करो उद्घोष ‘जुड़ेंगे तो जीतेंगे !”
यह भी पढ़े…
https://lokhitkranti.com/noida-breaking-fireworks-game-at-wedding/



