Ghaziabad Latest News: उत्तरप्रदेश के विधानसभा उपचुनाव में ग़ाज़ियाबाद की सीट को भाजपा प्रतियाशी संजीव शर्मा ने अपने नाम दर्ज़ कर लिया है। लम्बे समय से भाजपा के पाले में आने वाली सीट को संजीव शर्मा ने अपनी परंपरागत सीट का आयाम देते हुए संजीव शर्मा ने बड़ी जीत दर्ज की है।
Ghaziabad Latest News: जानिए संजीव शर्मा का राजनीतिक सफर
48 वर्षीय संजीव शर्मा मूल रूप से हापुड़ जिले के पिलखुवा के रहने वाले है। और वह पिछले 20 वर्षों से शालीमार गार्डन में रह रहे हैं। आपको बता दें संजीव शर्मा एक सफल प्रॉपर्टी कारोबारी है। चार्टर्ड अकाउंटेंट की डिग्री हासिल करने के बाद 2007 में संजीव शर्मा का राजनीतिक सफर शुरू हुआ। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुरली मनोहर जोशी के नेतृत्व में संजीव शर्मा पार्टी में शामिल हुए थे।
Ghaziabad Latest News: 69,676 मतों से विजय हुए संजीव शर्मा
गाजियाबाद विधानसभा उपचुनाव की जीत को भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा ने अपने नाम कर लिया है। संजीव शर्मा ने यह चुनाव सपा प्रत्याशी सिंहराज जाटव को 69,676 मतों से हरा दिया। कुछ ही पलों में जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्र विक्रम सिंह उनकी जीत की घोषणा करेंगे।



