Kedarnath Result : उत्तराखंड में केदारनाथ विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हालिस कर ली है। BJP प्रत्याशी आशा नौटियाल ने कांग्रेस प्रत्याशी मनोज रावत को चुनावी मैदान में हरा दिया है। हालांकि अभी औपचारिक घोषणा होनी बाकी है। वहीं आशा की जीत से गदगद हुए बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपनी प्रत्याशी की जीत की खुशी में पटाखे फोड़े और मिठाई बांटनी शुरु कर दी है।



