Raj Kapoor Haveli: दिग्गज अभिनेता Raj Kapoor भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी विरासत आज भी सरहदों के पार जिंदा है। पाकिस्तान के Peshawar में स्थित उनकी पैतृक कपूर हवेली एक बार फिर सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह बेहद चिंताजनक है। हाल ही में आए भूकंप और लगातार बारिश के चलते इस ऐतिहासिक इमारत का एक हिस्सा ढह गया है।
लंबे समय से इस हवेली के संरक्षण और मरम्मत की मांग उठती रही है, लेकिन अब हुए नुकसान ने इसकी हालत को और गंभीर बना दिया है। प्रशासनिक अधिकारियों और विरासत विशेषज्ञों ने इस घटना के बाद तुरंत संरक्षण कार्य शुरू करने की जरूरत पर जोर दिया है। (Raj Kapoor Haveli)
भूकंप और बारिश ने बढ़ाई तबाही
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान में आए तेज भूकंप के झटकों और लगातार हो रही बारिश ने पहले से जर्जर हो चुकी इस इमारत को भारी नुकसान पहुंचाया। शुक्रवार रात आए झटकों के बाद हवेली का एक हिस्सा पूरी तरह ढह गया। हालांकि राहत की बात यह है कि इस घटना में किसी के घायल होने की खबर सामने नहीं आई है, लेकिन इमारत की स्थिति अब बेहद नाजुक बताई जा रही है। (Raj Kapoor Haveli)
मृणाल ठाकुर की फिल्म ‘डकैत’ का धांसू ट्रेलर आउट, अनुराग कश्यप का खतरनाक लुक देख फैंस हुए दीवाने
‘कपूर हवेली का एक हिस्सा ढह गया है’
खैबर पख्तूनख्वा की विरासत परिषद के सचिव शकील वहीदुल्लाह ने इस घटना पर गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा, ‘पाकिस्तान में आए भूकंप के बाद कपूर हवेली का एक हिस्सा ढह गया है. इसके मद्देनजर बचे हुए ढांचों का संरक्षण करना और भी जरूरी हो गया है.’ उन्होंने आगे सरकार और पुरातत्व विभाग से अपील करते हुए कहा कि इस ऐतिहासिक धरोहर को बचाने के लिए तत्काल ठोस कदम उठाए जाएं। (Raj Kapoor Haveli)
100 साल पुरानी इमारत
कपूर हवेली का निर्माण Prithviraj Kapoor के पिता देवान बशेश्वरनाथ कपूर ने 1918 से 1922 के बीच कराया था। यह हवेली अपने समय में भव्यता और वास्तुकला का अद्भुत उदाहरण मानी जाती थी। इस ऐतिहासिक इमारत में कुल 40 कमरे हैं और यह कभी इलाके का प्रमुख आकर्षण हुआ करती थी। यही वह जगह है जहां राज कपूर और उनके चाचा त्रिलोक कपूर का जन्म हुआ था। (Raj Kapoor Haveli)
पढ़े ताजा अपडेट: Hindi News, Today Hindi News, Breaking News
कपूर परिवार की विरासत से जुड़ी अहम यादें
कपूर खानदान की चार पीढ़ियों का संबंध इस हवेली से रहा है। Shashi Kapoor और Shammi Kapoor भी अपने समय में यहां आते-जाते और ठहरते थे। हालांकि 1947 के बाद से यह हवेली वीरान हो गई और धीरे-धीरे इसकी हालत खराब होती चली गई। बिना देखरेख और समय पर मरम्मत के अभाव में अब यह ऐतिहासिक धरोहर टूटने की कगार पर पहुंच गई है। (Raj Kapoor Haveli)
Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर
क्या बच पाएगी यह ऐतिहासिक धरोहर?
कपूर हवेली सिर्फ एक इमारत नहीं, बल्कि भारतीय सिनेमा के इतिहास की एक अमूल्य विरासत है। मौजूदा हालात को देखते हुए यह सवाल उठ रहा है कि क्या सरकार और संबंधित एजेंसियां समय रहते इसे बचाने के लिए ठोस कदम उठाएंगी या यह ऐतिहासिक धरोहर हमेशा के लिए इतिहास बन जाएगी। (Raj Kapoor Haveli)



